Sidhi News: सीधी में सोमालोब ने किया पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन

साहित्य संस्कृति तथा लोककला के उत्थान हेतु सोमालोब साधनारत: विश्वामित्र

 

सीधी। बघेली लोककलाओं यथा लोकगीत, लोकनाट्य, लोकनृत्य एवं  संस्कृति और साहित्य के उन्नयन हेतु सोंधी माटी लोनी बघेली साहित्यिक मंच सीधी अनवरत साधनारत है। सोमालोब साहित्यिक मंच लोक-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्पित है। 


उक्त आशय का अध्यक्षीय उद्बोधन सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने 30 मई 2025 को सोमालोब के तत्वावधान एवं डॉ श्रीनिवास शुक्ल सरस के मार्गदर्शन में आयोजित रमाकांत द्विवेदी 'सावनÓ के पुस्तक 'देखा बोलि देब हम' के विमोचन समारोह में दिया।

श्री सावन की काव्यकृति का विमोचन करते हुए मुख्य अतिथि तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य अयोध्याधाम ने कहा कि बघेली बोली की यह पुस्तक बघेलखण्ड के लिए एक धरोहर है। साथ ही उन्होंने साहित्यकारों एवं कवियों को संस्कृति के प्रहरी की संज्ञा दी।


 समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए सोमालोब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्रीनिवास शुक्ल सरस ने पुस्तक के शीर्षक को कालजयी कहते हुए बताया कि कैसे शीर्षक अपने आप में एक संदेश है। तदोपरांत कृतिकार रमाकांत द्विवेदी सावन ने विमोचित कृति से काव्यपाठ किया जो श्रोताओं द्वारा सराहा गया।


 विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ. महेश शुक्ला प्राध्यापक टीआरएस कॉलेज रीवा ने काव्यकृति में समाजिक विद्रूपताओं पर तीखे व्यंग्यों पर प्रकाश डाला साथ ही अपने वक्तव्य में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अशोक शुक्ला ने कृतिकार को शुभकामनाएं दी।


 कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता आशुतोष द्विवेदी ने अपने विचार रखे और कृति से ही गीत पढ़ा एवं अंजनी सिंह सौरभ ने भी अपने गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। मंच पर विशेष अतिथि के रूप में विद्यापति द्विवेदी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय है। 


प्रारंभ में प्राचार्य राजकुमार के निर्देशन में सरस्वती उ मा वि मडरिया की छात्राओं कु. अनुष्का, आशिका एवं किरण द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। समारोह में कवि डॉ प्रदीप द्विवेदी, कमलेश कुमार कायल, हरिविलास गुप्त हरि, सतीश पाण्डेय शलभ, रोहित पाण्डेय, आचार्य ब्रजमोहन ब्रजेश, अरुणेंद्र सिंह, राजबहोर पाठक मनोज, डॉ सुरेश गौतम, शंभुदयाल विश्वकर्मा दयाल, कवि अनपढ़, कुंजल साकेत कुंज आदि ने काव्यपाठ किया। 


इस अवसर पर डॉ लहरी सिंह, मुकुटधारी सिंह, कमलापति गौतम कमल, मनोज तिवारी प्राचार्य, एल.के. शर्मा पूर्व बीइओ, कामदा गौतम प्राचार्य अमिलिया, शिवकुमार गुप्त प्राचार्य कुचवाही, अंबिका पनिका प्राचार्य मड़वा, राजेंद्र बहादुर सिंह, यदुनाथ सिंह एडवोकेट, उमापति सिंह गहरवार, डॉ संजीव त्रिपाठी, जे.पी. मिश्रा से. नि प्राचार्य, गिरिजा तिवारी, सतीश पाण्डेय शिक्षक संघ अध्यक्ष, कैलाश प्रसाद पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, सुरसरि तिवारी, मनीष मिश्रा, विनीता मिश्रा (के.वि), आशीष द्विवेदी, सुमित शुक्ला, नितिन द्विवेदी, मुकेश द्विवेदी, आनंद पाण्डेय, हर्ष मिश्रा, मयंक द्विवेदी सहित शहर के अन्य कई गणमान्य नागरिक, पत्रकार, साहित्यकार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मंच का सफल संचालन डॉ शिवार्चन शुक्ल मधुर ने तथा आभार ज्ञापन सोमालोब के महानिदेशक राजबहोर पाठक मनोज ने किया।