Sidhi News: सीधी का विधानसभा क्षेत्र 76 चुरहट संभाग में प्रथम स्थान पर

चुरहट में गणना पत्रक का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण

 

सीधी। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2025-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची को त्रुटिरहित तैयार करने की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशों तथा कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सीधी के पर्यवेक्षण में तथा उपखंड अधिकारी और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 76 चुरहट के नियंत्रण में मतदाताओं का गणना पत्रक सत्यापन कर बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा था।

 


इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 निर्धारित थी लेकिन विधानसभा क्षेत्र 76 चुरहट ने यह कार्य 30 नवंबर 2025 को ही पूर्ण कर लिया। इस उपलब्धि के साथ चुरहट विधानसभा क्षेत्र रीवा संभाग में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं प्रदेश स्तर पर सीधी जिला शीर्ष पाँच जिलों में शामिल है।

 


इस उपलब्धि में अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभारी तहसीलदार साक्षी गौतम और प्रभारी तहसीलदार सुषमा रावत चुरहट, तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा, नायब तहसीलदार महेंद्र द्विवेदी, राम प्रताप सोनी और चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी निष्ठा से निभाईं। 


जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 31 सेक्टर निर्धारित किए गए थे जिनमें सभी सेक्टर अधिकारियों ने लक्ष्य पूर्ति में उल्लेखनीय सहयोग दिया। 31 सुपरवाइजर सेक्टरों में महिला कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया था जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन किया।


इसके साथ ही राजीव तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, नगर पालिका अधिकारी चुरहट और रामपुर नैकिन तथा विकासखंड के सभी विभाग प्रमुखों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। इस संपूर्ण प्रक्रिया की रीढ़ कही जाने वाली बीएलओ टीम ने समन्वय स्थापित करते हुए गणना पत्रक फीडिंग का कार्य सुचारू रूप से पूर्ण किया।


निर्वाचन शाखा की तकनीकी टीम में सहायक प्रोग्रामर दीपक पांडे, मास्टर ट्रेनर दयाशंकर द्विवेदी, भूपेन्द्र मिश्रा, संजय पांडे, मणिराज सिंह, विनय, सुशील सिंह, के के पांडे और जफर खान ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। 


रामपुर और चुरहट तहसील के सभी पटवारी, विधानसभा क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता और मातृशक्ति ने अपेक्षा से अधिक सहयोग देकर इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया।


गणना पत्रक फीडिंग कार्य की समयपूर्व और सफल पूर्णता पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 76 चुरहट जिला सीधी शैलेश द्विवेदी ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।