Sidhi News: सीधी में ढाई करोड़ का आसामी निकला प्राचार्य, आलीशान बंगला सहित लग्जरी वाहन व जमीनें मिली

ईओडब्लू ने दर्ज किया आपराधिक प्रकरण, घर में मारा गया छापा

 

सीधी। शासकीय स्कूल का प्राचार्य करोड़ों का आसामी निकला है। उनके पास आय से कई गुना ज्यादा सम्पत्ति मिली है जिसकी वजह से प्राचार्य के विरुद्ध ईओडब्लू ने आपराधिक प्रकरण कायम किया हे। उनके बंगले में रेड कार्रवाई की गई और उनकी कुल सम्पत्ति का आंकलन किया जा रहा है। 


बताया गया है कि प्राचार्य के पास आय से अधिक सम्पत्ति मिली है। सीधी जिले के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह पिता स्व. राज बहादुर सिंह 53 साल शासकीय हाईस्कूल खोखरा सीधी में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है। उनके पास आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत मिली थी। 


रीवा ईओडब्लू के अधिकारियों ने शिकायत की जांच की तो जांच में उनकी बेनामी सम्पत्ति सामने आई है। उनके पास करोड़ों की सम्पत्ति मिली है। आज ईओडब्लू की टीम ने उनके  रानी दूर्गावती वार्ड सीधी, मड़वास में तीन घर, फार्महाऊस में एक साथ दबिश  दी गई। दबिश के बाद हड़कंप मच गया। 


बताया गया है कि उनकी पूरी सम्पत्ति की जांच की जा रही है। उनके पास कई आलीशान घर, फार्म हाऊस, कई लग्जरी वाहन, सोना व चांदी सहित अन्य बेनामी सम्पत्ति मिली जिसका कोई हिसाब नहीं है। उनके सहित परिवार के अन्य लोगों के नाम पर बेनामी सम्पत्ति मिली है। उनकी सा पत्ति की अभी जांच चल रही है और करोड़ों की सम्पत्ति उनके पास होने का अनुमान है।


ये सम्पत्ति मिली
प्रभारी प्राचार्य के पास अकूत सम्पत्ति मिली है जिसको देखकर खुद अधिकारी भी हैरान है। उनके पास दो मंजिला आलीशान मकान, जमीन, दस नग चार पहिया वाहन सोने व चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामग्री मिली है।


 इस पूरी सम्पत्ति की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। वर्ष 1998 से वे नौकरी पर पदस्थ है और उनकी अभी तक की आय जितनी होनी चाहिए थी उससे कई गुना ज्यादा सम्पत्ति उसके पास मिली है। अभी तक ढाई करोड़ की सम्पत्ति उनकी चिंहित की जा चुकी है।