Sidhi News: कल 15 मई को सीधी आएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

डीआईजी, कलेक्टर तथा एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

 

सीधी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 मई को सीधी जिले का दौरा करेंगे तथा वे जिले की नई सब्जी मंडी का उद्घाटन भी करेंगे। इस दौरान कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा। जिले में आगामी 15 मई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सीधी तथा मझौली के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होने कार्यक्रम के लिए निर्माणाधीन हेलीपैड तथा कार्यक्रम स्थल में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।


 सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
हेलीपैड तथा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंच तथा हेलीपैड में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए सभी सेक्टरों में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों से की गई आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। 


ये रहे उपस्थित
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी मझौली आरपी त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रोशनी ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।