Singrauli News: सिंगरौली कलेक्टर बोले- किसानों की आय दोगुनी करने, आधुनिक तकनीक अपनाने करें प्रेरित

कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की हुई बैठक 

 

सिंगरौली। कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के अध्यक्षता मे कृषि विज्ञान केन्द्र देवरा में वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री शुक्ला ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिए कि पूर्व बैठक के दौरान लिए गए निणर्यो का शत प्रतिशत पालन करे। तथा किसानो की आय को दोगुनी करने के लिए आधुनिक तकनीकी का प्रचार प्रसार कर किसानो को प्रेरित करे। 

बैठक के पश्चात कलेक्टर सहित उपस्थित अधिकारियो समिति के सदस्यो के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र देवसर के परिसर में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया गया।

बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय जबलपुर, उपसंचालक कृषि आशीष पाण्डेय, उपसंचालक उद्यानिकी एच.एल निमोरिया, कृषि वैज्ञानिक अखिलेश सिंह चौबे, कृषि विभाग के अधिकारी मनोज सिंह सहित समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।