Singrauli News: सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई जनसुनवाई

कई शिकायतों का मौके पर ही किया गया निराकरण, शेष में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

 

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक, मनीष खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सिंगरौली में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पीएस परस्ते, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी नवानगर ज्ञानेन्द्र सिंह, महिला थाना प्रभारी प्रिंयका शर्मा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।  पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए राजपत्रित अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।