Singrauli News: छठ महापर्व की तैयारी: कलेक्टर और एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण
सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन मुस्तैद, प्रतिबंधित घाटों पर प्रवेश रोकने के निर्देश
सिंगरौली। छठ महापर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कलेक्टर अंकित अस्थाना और पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने प्रमुख छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सर्वाधिक भीड़ वाले पोखरा टोला खुटार घाट पर पहुंचकर पहुंच मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिबंधित घाटों पर लोगों का प्रवेश रोकने और केवल निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही पूजा-अर्चना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और एसडीआरएफ के गोताखोरों की तैनाती के आदेश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सुगम यातायात, पार्किंग और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार प्रीति सिकरवार, थाना प्रभारी बैढ़न अभिमन्यु द्विवेदी और चौकी प्रभारी खुटार अमन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रतिबंधित घाटों पर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही पर्व मनाएं।