Singrauli News: घरेलू एवं कॉमर्शियल सिलेण्डर की सप्लाई पर बोले सिंगरौली कलेक्टर- रखें सख्त निगरानी

एचपीव्ही वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत कराएं पूर्ण, अभिभावकों को करें प्रेरित: गौरव बैनल

 

सिंगरौली। जिले मे चलाए जा रहे एचपीव्ही वैक्सीनेशन का कार्य निर्धारित समय पर शत प्रतिशत पूर्ण करे जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी लगातार मानीटरिंग कर विद्यालयो, छात्रावासो में रह रही  निर्धारित आयु वर्ग की छात्राओ का टीकाकरण कराए। तथा जिला आपूर्ति अधिकारी घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेन्डरो के वितरण पर कड़ी निगरानी बनाए रखे यह सुनिश्चित करें कि जिले में कही भी गैस की कालाबाजारी न होने पाए उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान संबंधित जिलाधिकारियों को दिया गया।


एचपीव्ही वैक्सीनेशन कार्य समयानुसार करने के निर्देश
कलेक्टर ने जिले मे चलाए जा रहे एचपीव्ही वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि मैदानी अमले के माध्यम से निर्धारित समयानुसार टीकाकरण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं।

उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को निर्देश दिए कि विद्यालायों तथा छात्रावासो में पढ़ने वाली निर्धारित आयु वर्ग की छात्राओ का टीकाकरण कराए। साथ ही वैक्सीन को लेकर फैली भ्रंतियों को दूर करने के लिए छात्राओ के अभिभावको को इसके लाभ से संबंध में जानकारी देकर टीकाकरण कराने के लिए जागरुक करे। 


औद्योगिक कम्पनियों का करें निरीक्षण: कलेक्टर 
कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि उपखण्ड अधिकारी एवं संबंधित औद्योगिक कम्पनियों के इंन्डस्ट्री सेफ्टी इंनचार्ज के साथ संयुक्त रूप से कम्पनियों का निरीक्षण कर कम्पनियों में कार्यरत श्रमिकों से संबंधित समस्याओं का निराकरण कराएं। यह सुनिश्चित करे कि सभी कम्पनियो में लेबर कोड का पूरी पारदर्शिता से पालन किया जाएं। 


कलेक्टर ने अप्रैल माह से प्रारंभ हो रहे नवीन शैक्षणिक संत्र के तैयारियो की समीक्षा करने के पश्चात डीपीसी को निर्देश दिए कि नवीन शिक्षण संत्र के प्रारंभ में ही विद्यालयो में पढ़ने आने वाले छात्रो को पाठ् पुस्तक एवं गणवेश उपलब्ध कराए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जाएंगी। यह सुनिश्चित करे कोई भी छात्र विद्यालय में प्रवेश से वंचित न रहे, एव शत प्रतिशत बच्चो का नामांकन किया जाएं।


गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी करने पर होगी सख्त कार्यवाही
बैठक में कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले मे घरेलू तथा कमर्शिल गैस सिलेन्डर की आपूर्ति एवं वितरण पर लगातार निगरानी बनाए रखे। गैस कम्पनियों गोदामो का औचक निरीक्षण करते रहे। अगर कहीं से भी इनके कालाबाजारी की जानकारी मिलती है तो संबंधितो के विरुद्ध कठोर कार्रवाही करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गैस एजेंसियो के गोदामो में उपलब्ध सिलेन्डर तथा उनके द्वारा वितरण किए जाने के संबंध में प्रति दिवस की जानकारी से अवगत कराएं। 

'विभागीय अधिकारी स्वयं रुचि लेकर शिकायतों का कराएं निराकरण'
बैठक के दौरान सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी स्वयं रुचि लेकर शिकायतों का निराकरण कराए। उन्होंने 50 दिवस 100 दिवस की लंबित शिकायतो के संबंध में निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी दो दिवस में शिकायतों का निराकरण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

वहीं टीएल के निर्धारित किए गए आवेदन पत्रों के साथ-साथ जन सुनवाई में प्राप्त अवेदनो के निराकरण की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि समय पर आवेदनो का निराकरण किया जाएं। 


ये रहे उपस्थित
बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, संयुक्त कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी, संजीव पाण्डेय, एसडीएम देवसर सौरभ मिश्रा, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुश्पराज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप, सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।