Singrauli News: सिंगरौली में नि:शुल्क कोचिंग क्लास के पहले दिन बच्चों में दिखा उत्साह

कलेक्टर के पहल पर कॉम्पटेटिव एंट्रेंस एग्जाम हेतु शुरू हुई नि:शुल्क कोचिंग क्लास

 

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा शासकीय विद्यालय के 11वीं एवं 12वीं के छात्रों को आईआईटी जेईई, नीट जैसे कॉम्पटेटिव एंट्रेंस एग्जाम की तैयारियों हेतु एनटीपीसी एवं श्री चैतन्य एकेडमी के द्वारा संयुक्त रूप से कोचिंग संचालित करने की एक नई पहला चलाई गई है। जिसके तहत कोचिंग क्लासेंस की शुरूआत हुई। जिसमें कोचिंग हेतु चयनित छात्रो ने पूरी उमंग एवं उत्साह के साथ क्लासेस को अटेड किया।


विदित हो कि जिला मुख्यालय मे स्थित उतकृष्ट विद्यालय, मॉडल विद्यालय एवं शासकीय कन्या विद्यालय के कक्षा 11वीं एवं 12वीं में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों का चयन कर कोचिंग क्लासेस के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जानी है।


आज कोचिंग क्लासेस के पहले दिन 11वीं कक्षा के बायो बैच अंतर्गत 50 बच्चों तथा 11वीं मैथ बैच में 45 बच्चो की उपस्थिति रही। वहीं 12 कक्षा के बायो बैच में 45 बच्चों ने तथा मैथ बैच में 42 बच्चों की उपस्थिति रही।  


कोचिंग क्लासेस के दौरान छात्रो को कलेक्टर के निर्देशानुसार नस्ता उपलंब्ध कराया गया। साथ कोचिंग क्लास समाप्त होने उपरांत छात्रों से उनका फीडबैक लिया गया। जिसमें बच्चों ने नि:शुल्क कोचिंग के प्रति अपना उत्साह दिखाया। 


छात्रों ने कहा कि कोचिंग क्लास के माध्यम से हम अपने रुचि अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इन क्लासेस से हमारे पाठ्यक्रम संबंधित प्रश्नों का भी सरलता से उत्तर मिल सकेगा।