Singrauli News: स्वच्छता सर्वेक्षण- देश में सिंगरौली नगर निगम को 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाली रैकिंग मे मिला चौथा स्थान

उपलब्धि हमें स्वच्छता में आगे और अच्छा कार्य करने के लिए करेगी प्रेरित: डीके शर्मा

 

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली ने स्वच्छता सर्वेक्षण नेशनल रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया गया। नगर निगम को यह उपलब्धि 50 हजार से 3 लाख की पापुलेशन वाले नगरो के बीच जारी रैकिंग प्राप्त हुआ। वहीं प्रदेश में नगर निगम को तीसरा स्थान मिला है।। निगम की यह रैंक 50 हजार से तीन  की आबादी वाले जिलों की कैटेगरी में है। इसके साथ निगम को वाटर प्लस का टैग भी प्राप्त हुआ है।


इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त ने कहा कि यह उपलब्धि महापौर रानी अग्रवाल निगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सहित पार्षदगणों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में मिली है। उन्होने कहा रैंक मे केवल नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आमजन को बहुत योगदान रहा है। 


निगमायुक्त ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए मै सभी के प्रति हृदय आभार व्यक्त करता हू। उन्होने कहा कि आज हम सब मिलकर यह सकल्प लेते है कि आगले वर्ष स्वच्छता के लिए देश एवं प्रदेश स्तर से जारी होने वाली रैकिंग अच्छे अंक प्राप्त कर सिंगरौली नगर निगम को पहले पायदान में लाने का सफल प्रयास करेगे।