Singrauli News: सिंगरौली में कार से तस्करी कर रहे अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
109 लीटर अवैध शराब जब्त, तस्करों को न्यायालय में किया गया पेश
सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरी. संदीप नामदेव ने 109 लीटर अवैध शराब पकड़ कर कार्यवाही की है।
जानकारी अनुसार सासन पुलिस ने संदीप कुमार पिता महेश प्रसाद शाह उम्र 32 वर्ष निवासी सितूल खुर्द थाना माड़ा को अवैध शराब परिवहन करते हुए ग्राम गडहरा में पकड़ कर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया।
कब्जे से 12 पेटी अग्रेजी शराब जिसमें 8 पेटी गोवा कंम्पनी की विस्की, 2 पेटी मैकडावल, 1 पेटी इम्पीरियर ब्लू, 1 पेटी बियर पावर 1000 टिन के कुल शराब 109.92 लीटर कीमती 83,024/ रुपए एवं ग्रैंड विटारा कार नम्बर सीजी 30एफ1669 कुल कीमती 12,83,024/ रुपए की जब्त कर, आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर, आरोपी को न्यायालय वैढ़न पेश किया गया।