Singrauli News: सिंगरौली में सड़क दुघर्टनाओं के रोकथाम हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक  

कोल वाहनों में अनिवार्य रूप से लगाया जाए स्पीड गर्वनर: गौरव बैनल

 

सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खंत्री के गरिममय उपस्थित में एनसीएल एनटीपीसी सहित जिले में कार्यरत औद्योगिक कम्पनियों के अधिकरियो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। 


बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री बैनल के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु उपस्थित औद्योगिक कम्पनियों के अधिकारियों से किए गए व्यवस्थाओं की अलग-अलग जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कम्पनियां यह सुनिश्चित करें कि कोल परिवहन करने वाले सभी वाहनो में अनिवार्य रूप से स्पीड गर्वनर लगाया जाए।


वाहनों पूरी तरह से ढक कर ही कोल परिवहन करें। तथा अपने-अपने क्षेत्रों के क्षतिग्रस्त सड़कों का कम्पनिया सुधार कराने के साथ ही सड़को को चौड़ीकरण कराना भी सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने सड़क के अंधे मोड़ पर साईन बोर्ड लगाने के निर्देश देते हुएं कहा कि भारी वाहनो का परिचालन निर्धारित किए गए समय पर ही किया जाएं। 


उन्होने निर्देश दिए कि चौराहों पर सिग्नल मिलने पर ही कोल वाहन आगे बढ़े। तथा यह भी सुनिश्चित करें कि अपने-अपने क्षेत्रों में एक निश्चित स्थान पर एम्बुलैस की तैनाती करे। ताकि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना होने पर संबंधित को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जा सके। कम्पनियां इस कार्य हेतु नोडल अधिकारी भी नियुक्त करें।


वहीं पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी कम्पनिया अपने अधीनस्थ वाहन चालको की ट्रैफिक नियमों के संबंध प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करें ताकि वाहन चालक पूरी जिम्मेदारी के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं। साथ ही विशेष रूप से यह भी देखे कि चालक नशे के हालत वाहन बिलकुल नही चलाएं। ऐसी स्थिति में पाए जाने पर नियमानुसा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करें। 


ठण्ड के मौसम को मद्देनजर रखते हुए वाहनो में फाग लैप लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, यातायात निरीक्षक उपेन्द्र सिंह सहित कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।