Singrauli News: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 93 जोड़ों ने लिए सात फेरे
हर मां-बाप का सपना होता है कि उसकी लाडली की डोली हंसी-खुशी उठे: राधा सिंह
सिंगरौली। शासकीय उतकृष्ट विद्यालय चितरंगी के खेल मैदान में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 93 जोड़ो ने इश्वर का साक्षीं मानकर पूरे विधि विधान के साथ विवाह बंधन में बधे। सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन राज्यमंत्री माध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रमीण विकास विभाग राधा सिंह के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ।
समारोह के दौरान वर वधु पंक्ष के लोगो के लिए स्वदिष्ट व्यंजनो का इंतजाम कराने के साथ ही ढोल ढमाको का भी पूरा प्रबंध किया गया था। समारोह में विवाह बंधन में बधे नव जोड़ो को अपना शुभाशीष देते हुएं राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि हर मां बाप का सपना होता है कि उनके लाडली बेटी की डोली हंसी-खुशी के साथ उठे विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
उन्होंने कहा कि गरीब माता पिता को इस बात की चिंता सताती रहती थी कि अपनी बेटी के विवाह में खर्च होने वाले धन की व्यवस्था कहा से करे इसके प्रबंध में ही उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन हमारी सरकार ने सकंल्प लिया है कि प्रदेश की हर गरीब बेटी के विवाह की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाएंगी। बेटी के मां बाप को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी, वे अपनी बेटी को अपने आंगन से हंसी खुशी विदा करेंगे। वहीं देवसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 8, नगर परिषद बरगवा में 5 तथा नगर परिषद सरई मे आयोजित सामूहिक विवाह समारो में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बधे।
इस अवसर पर एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र सिंह,जनपद अध्यक्ष चितरंगी सिया दुलारी तहसीलदार नागेश्वर पनिका, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह सैयाम सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, वर-वधु के परिजन उपस्थित रहे।
विधायक सिंगरौली, देवसर सहित उपस्थित जन-प्रतिनिधियो ने जोड़ों को दी वैवाहिक जीवन की शुभकामना
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 70 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
समारोह में उपस्थित सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह, पार्षद सीमा जयसवाल, रामनेरश शाह, राम गोपाल पाल, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, उपायुक्त आरपी बैस सहित अन्य अतिथियो ने नव विवाहित जोड़ो के पर पुष्प वर्षा कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
आयोजन में नगर निगम क्षेत्र के 13 तथा जनपद पंचायत क्षेत्र बैढ़न क्षेत्र के 57 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यह समारोह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।