Satna News: प्रिज़्म जॉनसन को पर्यावरण उत्कृष्टता के लिए मिला एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ प्लेटिनम अवार्ड
प्रिज़्म सीमेंट को यह अवॉर्ड पर्यावरण के संरक्षण के अंतर्गत किए गए कार्यों लिए प्रदान किया गया है
सतना। प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड (सीमेंट डिवीजन) को पर्यावरण प्रबंधन एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ अवार्ड 2024 के अंतर्गत प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9वें एपेक्स इंडिया ईएसजी एवं सस्टेनेबिलिटी कॉन्फ्रेंस 2024 में प्रदान किया गया, जो फेयरफील्ड बाय मैरियट, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।
प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड की ओर से रीमा तिवारी (पर्यावरण विभाग) एवं शारदा यसरापु (टेक-प्रोसेस) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में कुलदीप सिंह (अध्यक्ष, एपेक्स इंडिया फाउंडेशन), मेजर जरनल (सेवानिवृत्त) पी.के. सैघल तथा उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की गरिमामयी उपििस्थ्त रही। वक्ताओं ने (ईएसजीद्ध (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) की भूमिका और राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की जिम्मेदारियों को रेखांकिंत किया।
प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड के एजीएम सीएसआर एवं जनसंपर्क अधिकारी देवेन्द्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रिज़्म सीमेंट को यह अवार्ड पर्यावरण के संरक्षण के अंतर्गत किए गए कार्यों जैसे जल संरक्षण एवं संवंर्धन वाटर पजिटिव ग्रीन एनर्जी को अपनाने एवं बढ़ावा देने के लिए सघन वृक्षारोपण, कार्बोन फुट प्रिंट रिडक्सन, प्लास्टिक एवं हर्जाडस वेस्ट मैनेजमेंट, सस्टेनेबिलिटी डेवलपमेंट एवं पर्यावरण सामाजिक और शासन में किए गए सराहनीय कार्यों एवं सरकार द्वारा निर्धारित पर्यावरण मानकों के अनुपालन के लिए प्रदान किया गया है।
प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड (सीमेंट डिवीजन) द्वारा पर्यावरण उत्कृष्टता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिले पुरस्कार पर प्रेसीडेंट एवं प्लांट हेड मनीष कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (एचआरएम एवं कार्पोरेट अफेयर्स) मनीष कुमार सिन्हा के अलावा अन्य अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही साथ पर्यावरण विभाग के विभागाघ्यक्ष मनोज कुमार कश्यप, सहायक महाप्रबंधक सुमिताभ द्विवेदी, सहायक महाप्रबंधक बिहारी सिंह शेखावत, सहायक प्रबंधक अंकिता सिंह परिहार एवं अन्य विभाग के समस्त अधिकारियों को उपलब्धि की बधाई दी।