Maihar News: केजेएस सीमेन्ट महिला मण्डल ने मराठी वेशभूषा में मनाई हरियाली तीज

रैंप वॉक के बैकग्राउंड में गूंजा मराठी गीत-संगीत; ललिता शुक्ला को हरियाली क्वीन का खिताब

 

मैहर। केजेएस सीमेन्ट राजनगर के आवासीय परिसर स्थित देवेन्द्रराज क्लब में महिला मंडल ने हरियाली तीज उत्सव नृत्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। 

महिला मंडल की अध्यक्ष आभा सिंघवी ने इस वर्ष की हरियाली तीज का टॉपिक सर्व मराठी रखा इसलिए सभी महिलाएं मराठी संस्कृति में रचे बसे परिधान में समारोह स्थल पर पहुंचीं। समारोह स्थल डीआरसी परिसर को फूलों की आकर्षक रंगोली, रंगीन गुब्बारों तथा पुष्पहारों से सजाया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत रिंकी मिश्रा ने गणेश वंदना नृत्यगान से की। इसके बाद शिव-वंदना एवं मराठी लावणी पर सामूहिक नृत्य हुए। रैंप वॉक में भी बैकग्राउंड में मराठी गीत संगीत गूंजता रहा। साजसज्जा, पूर्ण मराठी वेशभूषा एवं नफासत के आधार पर ललिता शुक्ला को हरियाली क्वीन का पारितोषिक प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम के संचालन में आभा सिंघवी का सहयोग उत्सव समिति की सदस्य रश्मि श्रीवास्तव, रविता शुक्ला एवं विनीता सिन्हा ने किया। सभी ने मिलकर क्विज हाउसिंग, विभिन्न गेम्स एवं मनोविनोद से कार्यक्रम को सफल बनाया। 

कार्यक्रम में सोनू सिंह बघेल, संध्या सिंह चौहान, दीपा शुक्ला, दीपिका वर्मा, पूनम पांडे प्रतिभा श्रीवास्तव, रिंकी मिश्रा, प्रीति गुप्ता, पूनम सानी, मौसमी जानां, महिमा चतुर्वेदी, कृष्णा साहू, आभा राय, भूमि साहू एवं चांदनी सक्सेना की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।