Shahdol News: शहडोल कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई स्वैच्छिक संगठनों की समीक्षा बैठक 

समाज के उत्थान के लिए स्वयंसेवी निभाएं महती भूमिका: डॉ. केदार सिंह

 

शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में जन अभियान परिषद के पंख कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अंतर्गत स्वैच्छिक संगठनो के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि समाज के उत्थान में अपनी महती भूमिका निभाएं। 


उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी दें जिससे योजनाओ का लाभ लेते हुए हर जरूरतमंद व्यक्ति सशक्त और आत्मनिर्भर हो सकें। उन्होंने कहा कि नशा का सेवन न करने एवं उससे होने वाले दुष्यप्रभावो बारे में लोगो को जागरुक करें एवं लोगों के साथ बैठके आयोजित कर मॉनिटरिंग करें। 


उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया अनुवांशिकी बीमारी है, इसके प्रति जन-जागरुकता आवश्यक है इस क्षेत्र में भी अपना दायित्व समझकर कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि अपने रुचि के अनुसार कार्य करे और उस कार्य में सकारात्मक परिणाम लाएं। कलेक्टर ने कहा कि अलग-अलग सेक्टरो के लिए गांव का चिन्हाकंन भी कर लें। 


कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जो बच्चे शिक्षा से वंचित है उन्हें विद्यालय के जाने के लिए प्रेरित करें और उन्हें शिक्षा अवश्य दिलाएं, शिक्षा सफल जीवन की कुंजी है, स्वयंसेवी, अभिभावको एवं बच्चो से निरंतर संपर्क कर संवाद करें। 


जिसके अर्न्तगत विभिन्न क्षेत्रों वन, पर्यावरण, जल, उर्जा, वन, जैनिक, कृषि, प्राकृतिक कृषि, नशामुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाबलंबन, महिला एवं बाल विकास विभाग, सशक्तिकरण, स्वदेशी. सामाजिक समरसता, एवं नागरिक कर्तव्य में कार्य कर रहे स्वैच्छिक संगठनों के कार्य एवं उनकी क्रियान्वयन की पद्धति को विस्तार प्रदान करने की दृष्टि से स्वैच्छिक संगठनों का राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण माह अप्रैल-मई 2026 में प्रस्तावित किया गया है।


जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पाण्डेय ने प्रजेंटेशन के माध्यम से पौधारोपण, बोरी बंधान, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए कार्य, मिट्टी से गणेश बनाने का प्रशिक्षण, एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम, परामर्शदाताओ, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था, सहित जन अभियान परिषद द्वारा किए अन्य कार्यो एवं प्रगति की जानकारी दी। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, जन अभियान परिषद के साशी निकाय सदस्य,राघवेंद्र सोनी, विकासखंड समन्वयक प्रिया सिंह बघेल ,शिवदत्त उर्मलिया, आलोक सोंधिया, ऋतिक दास मिश्रा सहित स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।