Shahdol News: शहडोल में जिला सतर्कता समिति एवं सेनिटेशन अथारिटी समिति की हुई बैठक 

कलेक्टर ने सफाई कर्मियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

 

शहडोल। नगरीय निकायों की जिला सतर्कता समिति एवं सेनिटेशन अथारिटी समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में विराट सभागार में सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्य में संलग्न स्वच्छता मित्रों को जूते, ग्लब्स, ड्रेस, परिचय पत्र सहित सफाई कार्य में लगने वाले सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएं। 


सफाई मित्रों का नियमित मेडिकल चेकअप, आयुष्मान कार्ड, नामस्ते पोर्टल में रजिस्ट्रेशन तथा आर्थिक तौर पर सामाजिक पुर्नवास हेतु बैंकों से ऋण  आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुद्रिका सिंह, डीएसपी राघवेन्द्र द्विवेदी, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण तथा नगरीय निकायों के नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।