Shahdol News: शहडोल में आयोजित हुआ कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम, नाटक का भी किया गया मंचन

विक्रमादित्य ने स्थापित किए सुशासन के प्रतिमान: जयसिंह मरावी

 

शहडोल। नव सत संवत्सर एवं नव वर्ष सृटि के आरंभ दिवस का पर्व हर्सोल्लास के साथ मनाया जाने वाला पर्व है। आज से नव संवत और भारतीय नव वर्ष प्रारंभ हो गया है। विक्रम संवत आज 2083 में प्रवेश कर रहा है।

इस अवसर पर विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी के मुध्य आतिथ्य में जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम एवं सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित नाट्य का मंचन किया गया।

महाराजा विक्रमादित्य शोत पीठ, संकृति विभाग मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल तथा जिला प्रशासन के सहायोग से सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति शहडोल के कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया गया। जिसका निर्देशन स्थानीय कलाकार लकी चतुर्वेदी ने संगीत अभिषेक त्रिपाठी ने तथा सह निर्देशन प्रसन्न सोनी द्वारा किया गया।


माल्यार्पण-दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयसिंह मरावी, कमिश्नर सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्रह्मध्वज की स्थापना की गई। 


इस पावन अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सूर्योपासना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। ब्रम्हध्वज हमे सदैव एकजुट रहकर देश-प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा देता है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यर्क्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का शासन काल न्याय, धर्म, कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध रहा। उन्होंने एक संगठित प्रशानिक प्रणाली विकसित की जिसमें न्याय व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, रक्षा व्यवस्था, और शिक्षा को विशेष महत्व दिया। 


जल संरक्षण का दिया गया संदेश
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर अमृता गर्ग, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहागपुर हीरावती कोल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, परियोजना समन्वयक ग्रामीण आजीविका परियोजना, जिला खनिज अधिकारी, पत्रकार दिनेश अग्रवाल, गोपालदास बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्रामीणजनों ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय तथा आभार प्रदर्शन डीपीसी श्री अमरनाथ ने किया।