Shahdol News: शहडोल के जयसिंहनगर में हुई जनपद स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला
योजनाओं का लाभ दिलाते हुए जनजातीय समुदाय को बनाएं सशक्त: मनीषा सिंह
शहडोल। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सभागार में जनपद स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का समापन हुआ।
समापन कार्यशाला का शुभारंभ विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह एवं विधायक ब्यौहारी शरद कोल ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला को सम्बोंधित करते हुए विधायक जयसिहंनगर विधानसभा मनीषा सिंह ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोगों की दिनचर्या, उनकी संस्कृति एवं भावनाओं के अनुरूप ढलते हुए उनकी समस्याओं को जाने और शासन की योजनाओं से लाभांवित कराएं और उन्हें सशक्त बनाए।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण लेते हुए सभी योजनाओं एवं मूलभूत बातों को ठीक तरह से समझे। अभियान के तहत प्रत्येक जनजातीय परिवार को सरकार की संचालित योजनाओं से लाभांवित कराकर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शिवानी जैन, एपीओ एवं नोडल अधिकारी अनुराग निगम, मास्टर ट्रेनर डीसी मिश्रा, सहित स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, एनआरएलएम सहित अन्य विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।