Shahdol News: 8 वर्षीय मासूम खेल-खेल में निगल गया सिक्का, श्वास व आहार नली में फंसा, मुश्किल से बची जान

 सफल ऑपरेशन कर शहडोल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने बचाई जान

 

शहडोल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने कमाल करते हुए एक मासूम की जान बचाई। दरअसल एक आठ वर्षीय मासूम बच्चे ने खेल खेल में एक रूपए का सिक्का निगल गया था। जिसके बाद बच्चे के परिजन आनन फानन में उसे उपचार के अस्पताल की ओर भागे। मामला अनूपपुर का है, परिजनों ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर्स ने पड़ताल की तो पाया कि सिक्का बच्चे की आहार और श्वास नली के बीच में फंस गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल उसे गंभीर हालत में शहडोल मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इधर  देर रात बच्चे को मेडिकल कॉलेज लाया गया। उस समय वह थूक तक नहीं निगल पा रहा था। मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग के डॉक्टर्स और स्टॉफ की देख रेख में बच्चे की जांच की गई। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बच्चे का इमरजेंसी ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ्य
सोमवार सुबह ईएनटी विभाग के विभागध्यक्ष और प्रोफेसर डॉक्टर एस के शुक्ला ने अपनी टीम और डॉक्टरों के साथ बच्चे का सफल ऑपरेशन कर उसके गले मे फंसा हुआ एक रुपए का एक सिक्का निकाला। अब बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। एक दिन मेडिकल कॉलेज मे रखने के बाद कल उसे घर के लिए डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।


अपने बच्चे को मिले इस नए जीवन के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स और अस्पताल स्टॉफ के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। तथा सभी का धन्यवाद कर रहे हैं। इस सफल ऑपरेशन मे विभागाध्यक्ष ईएनटी डॉक्टर शुक्ला के साथ सहायक रेजिडेंस डॉक्टर रितु और डॉक्टर मयंक समेत अन्य सहयोगी कर्मी मौजूद थे।