Rewa News: रीवा शहर कमिश्नर संस्कृति जैन का हुआ तबादला, बनीं सिवनी कलेक्टर 

 सिवनी जिले में गोवंश से जुड़ी घटना से नाराज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलेक्टर-एसपी हटाए 

 

लोकसभा चुनाव के बाद डॉ मोहन सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। रीवा नगर पालिक निगम की कमिश्नर संस्कृति जैन का तबादला करते हुए सिवनी कलेक्टर बनाया गया है। जबकि   सिवनी एसपी राकेश कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर इंदौर देहात एसपी सुनील कुमार मेहता को सिवनी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। दरअसल  सिवनी जिले में गोवंश से जुड़ी घटना से नाराज मुख्यमंत्रीने वहां के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है। जिसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

 राज्य शासन के आदेश में इनके अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू सोनाली मिश्रा को एडीजी प्रशिक्षण पीएचक्यू एवं संचालक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौरी भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह आईजी पुलिस सुधार पीएचक्यू अशोक गोयल को आईजी मानव अधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा श्रीमती हितिका वासल पुलिस अधीक्षक पीटीएस इंदीर को एसपी देहात इंदीर के रूप में पद पदस्थ किया गया है।


 

सीएम डॉ. यादव ने एक्स पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देर शाम एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी में नृशंस गोवंश हत्याकांड को लेकर वहां के जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल एवं एसपी राकेश कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


संस्कृति सिवनी की नई कलेक्टर
राज्य शासन ने देर शाम आदेश जारी कर नगर पालिक निगम रीवा आयुक्त संस्कृति जैन को सिवनी का नया कलेक्टर बना दिया। जबकि सिवनी से हटाए गए क्षितिज सिंबल को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल पदस्थ किया है। वहीं फिलहाल रीवा जिला पंचायत सीईओ सौरभ संजय सोनवणे को रीवा नगर निगम कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।