Rewa News: प्री-मानसून की बारिश ने दी भीषण गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

पूरा शहर हुआ तर-ब-तर, लोगों ने बारिश का किया स्वागत 

 

प्री-मानसून एक्टिविटी बढ़ने से रीवा में दोपहर में हुई बारिश ने लोगों को तपन और उमस से निजात दिला दी और मौसम भी सुहाना हो गया है। सोमवार करीब २ बजे के आसपास शुरू हुई बारिश रूक रूक कर करीब १ घंटे से ज्यादा देर से चल रही है।  जिसने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। भीषण गर्मी के तड़प रही जनता को यह बारिश की बूंदे अमृत की तरह लगी।  हालांकि पहली बारिश के बाद उमस भी बढ़ गई है। लेकिन गर्मी काफी हद तक कम हुई है। 

बता दें कि रीवा में तापमान 40 के आस पास ही चल रहा था जिसके कारण उमस ने भी बेहाल कर रखा है। इसके चलते लोग पसीने से लथपथ हो रहे हैं। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अभी मानसून की बारिश होने में थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा लेकिन कुछ संभागों में बारिश के आसार है मानसून की केरल में एंट्री हुई थी लेकिन उसे बाद वह मुंबई में फिलहाल ठिठक गया है। 

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रियता कम होने से यह आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसके चलते मध्य प्रदेश में मानसून की झमाझम वर्षा के लिए अभी एक सप्ताह तक का इंतजार और करना पड़ सकता है, लेकिन अलग अलग स्थानों पर। चनी मौसम प्रणालियों के असर से मालवा- निमाड़ क्षेत्र में करीब करीब रोज ही राहत भरी बौछारें पड़ रही है। 

इस बार खूब तपा नौतपा 
पिछले कई वर्षों की तुलना में इस बार नौतपा ने अपना असली रंग दिखाया हालत यह रहे कि तापमान ४८ डिग्री के पार तक निकल गया। रीवा सहित प्रदेश भर में भीषण तपन व लू की वजह से आम जन जीवन अस्त व्यस्त दिखा। वहीं गर्मी से बचने के लिए घरों में किए गए सभी इंतजाम नाकाफी लग रहे थे। बाजारों सुबह के बाद से ही सन्नाटा व सड़कें सूनी रहने लगी थीं। वहीं नौतपा के बाद भी काफी गर्मी का मौहाल रहा। ऐसे में जब प्री मानसून की बारिश हुई तो गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली।