Rewa News: 18 कॉलोनाइजरों को नगर निगम ने भेजा 51 करोड़ से अधिक जुर्माने का नोटिस, इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई 

अवैध से वैध हुई कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू, मिलेगा अरबों का राजस्व

 

रीवा। नगर निगम प्रशासन अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू क्र दी है। नगर निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने प्रभार संभालते ही इस बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे और अब इस पर अमल कर नोटिस जारी किये जा रहे है। पहले चरण में पूर्व में बैध की गई 18 कॉलोनियों के कॉलोनाइज़ारो को जुर्माने का नोटिस भेजा गया है। इन कॉलोनाइज़ारो पर 51.60 करोड़ का जुर्माना निगम ने ठोका है। इनको नोटिस जारी क्र दिए गए है और जुर्माना राशि जमा करने के निर्देश दिए गए है।

 

 

रीवा नगर निगम के इतिहास पर पहली ऐसी कार्रवाई की जा रही है। नोटिस जारी होते ही इन कॉलोनियों को बसाने वाले कॉलोनाइजरो में हड़कंप मचा हुआ है,वही निगम प्रशासन इन कॉलोनाइजरो को किसी प्रकार की कोई राहत देने को तैयार नहीं है। जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष नगर निगम द्वारा शहर में करीब 109 अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर वैध किया था। जिसमें शासन के नियमानुसार विकास शुल्क जमा कराकर उनको भवन अनुज्ञा सहित अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है। अभी तक इनको बसने वाले अवैध कॉलोनाइजर  बचे हुए थे लेकिन अब उन पर गाज गिरना शुरु हो गई  है। करीब 71 कॉलोनाइजरो पर 121 करोड़ से अधिक का जुर्माना तय कर लिया गया है , जिनमे 18 को नोटिस जारी किया गया है।  

               

                  

इनको जारी हुआ नोटिस

  • कमलेश कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 2 खैरी में बसाई गई जिनके कॉलोनाइजर कमलेश कुमार पिता मोतीलाल वर्मा निवासी सुधार न्यास कॉलोनी सिरमौर चौराहा  पर 309 लाख का जुर्माना किया गया है। 
  • कामेश्वर कॉलोनी: वार्ड क्रमांक3 पड़रा में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर डॉ. कामेश्वर गोस्वामी निवासी गोस्वामी नर्सिंग होम पर 116.03 लाख का जुर्माना किया गया है।
  • बाल्मीकि कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 2 पड़रा में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर बाल्मीकि पिता रामलाल पटेल पर 102.60 लाख का जुर्माना किया गया है। 
  • भुवनेश्वर कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 4 पड़रा में बसी इस कॉलोनी के  कॉलोनाइजर भुवनेश्वर पिता रामेश्वर प्रसाद पर 372.96 लाख का जुर्माना किया गया है। 
  • जागेश्वर कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 4 पड़रा में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर जागेश्वर प्रसाद पिता रामेश्वर प्रसाद पर 481.02 लाख रूपए का जुर्माना किया गया है। 
  • जयदेव कॉलोनी: वार्ड  क्रमांक 4 पड़रा में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर जयदेव प्रसाद पिता स्व.तीरथ प्रसाद, सरयू टोला पर 123.58 लाख का जुर्माना किया गया है।

  • भारद्धाज कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 4 पड़रा में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर प्रमोद भारद्वाज पिता विपिन बिहारी भारद्वाज निवासी अली अहमद गैरेज पड़रा पर 133.10 लाख का जुर्माना ठोका गया है।
  • आनंद कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 8बोदाबाद में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर शिवाकांत पिता हरिहर प्रसाद बोदाबाद पर 159.48 लाख का जुर्माना  किया गया है। 
  • विभीषण नगर: वार्ड क्रमांक 8 ग्राम अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर गुरु प्रसाद मिश्रा पिता राम गरीब बोदाबाद पर 223.08 लाख का जुर्माना किया गया है। 
  • बद्री प्रसाद कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 9 कैलाश पुरी ग्राम अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर बद्री प्रसाद मिश्रा पिता सत्यनारायण मिश्रा पर 211.20 लाख का जुर्माना किया गया है। 
  • भैयालाल कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 9 कैलाश पुरी ग्राम अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर भैयालाल सिंह पिता राम सेवक सिंह  अजगरहा पर 366.30 लाख का जर्मना किया गया है।
  • विश्नोई कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 9 ग्राम बोदाबाद में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर अतुल विश्नोई पिता कैलाश विश्नोई तिलक नगर पर 72 लाख का जुर्माना किया गया है।

  • नरेंद्र कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 10 ग्राम अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर पुष्पेंद्र सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह नरेंद्र नगर पर 115.35 लाख का जुर्माना किया गया है।
  • लक्ष्मण कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 10 अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर लक्ष्मण सिंह पिता काशी सिंह अजगरहा पर 2529.3 लाख का जुर्माना किया गया है।
  • संतोष कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 10 ग्राम अनंतपुर में बसी कॉलोनी के कॉलोनाइजर संतोष सिंह पिता रामविश्वास सिंह पर 175.69 लाख का जुर्माना किया गया है।
  • अनंतपुर कॉलोनी:  वार्ड क्रमांक 10 अणतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर मनोज्ञा सिंह पति स्व.आशुतोष सिंह अनंतपुर पर 55.17 लाख रूपए का जुर्माना किया गया है। 
  • गुलाब नगर: वार्ड क्रमांक 15 ग्राम सामान में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर राकेश कुमार मिश्रा , बृजेश कुमार मिश्रा ,सुरेश कुमार मिश्रा , विनीत कुमार मिश्रा , बृजेन्द्र कुमार मिश्रा पिता स्व.महावीर मिश्रा वगैरह गुलाब नगर पर 1827.30 लाख का जुर्माना किया गया है।
  • बृजलाल कॉलोनी; वार्ड क्रमांक 10 ग्राम अनतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर बृजलाल थापर पिता सावन मल, बालकृष्ण थापर पर 63.88 लाख का जुर्माना किया गया है। 

 

 

जुर्माना का यह कारण 
बता दें की शहर क्षेत्र में कॉलोनी बसाने वालो को शासन के नियमानुसार कुल रकबे का 10 प्रतिशत हिस्सा पार्क के लिए छोड़ना था, इसके अलावा उनको बिजली, पानी, सड़क व नाली की सुविधा में कॉलोनी में देनी थी, लेकिन कोलोनाइजरो द्वारा न ही नियम के अनुसार सड़के तैयार की और न ही अन्य सुविधायें दी। मुख्य रूप से दी जाने वाली पार्क की सुविधा नहीं दी गयी। अब इन कॉलोनियों में पार्क की जमीन व अन्य सुविधाओं के एवज में कोलोनाइजरो पर जुर्माना तय किया गया है। यह नगर निगम के इतिहास की अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्यवाही है । 


12 करोड़ तक का जुर्माना 
बता दें की नगर निगम द्वारा जो जुर्माना की राशि कोलोनाइजरो पर तय की गयी है ,उसमें 12 करोड़ तक का जुर्माना कोलोनाइजरो पर लगाया गया है। कई ऐसे कॉलोनाइजर है जिन पर 12 करोड़ रूपए तक का जुरर्माना किया गया है। इसमें कई जनप्रतिनिधि, नामी नेता भी फसें हुए है और उन पर भी निगम प्रसाशन कार्रवाई की तैयारी में है। बताया गया की वसूली की नोटिस तैयार की जा रही है और जल्द ही इसे कोलोनाइजरो के घर तक पहुंचाया जायेगा।

 अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही पूर्व में जिन कॉलोनियों को वैध किया गया है , उन्हें बसने वालो पर भी जुर्माना किया गया है। नोटिस जारी किये गए है। 

- डॉ.सौरभ सोनवड़े,
 आयुक्त नगर निगम 
     


कॉलोनियों में पार्क के लिए 10 प्रतिशत भूमि को आरक्षित किया जा रहा है ,जहा भूमि नहीं है। वहां कलेक्टर गाइड लाइन के अनुसार जुर्माना लगाया जायेगा। अभी तक 18 कोलोनाइजरो को नोटिस जारी किये गए है। इनसे वसूली की जाएगी। अन्य को नोटिस जारी किया जा रहा है। 
  - एचके त्रिपाठी, कार्यपालनयंत्री नगर निगम