Rewa News: महिला आरक्षक ने घर में लगाई फांसी, महकमे में मचा हड़कंप 

रीवा के नेहरू नगर स्थित आवास दिया घटना को अंजाम, समय रहते परिजनों का हुई जानकारी, अस्पताल में किया गया भर्ती

 

खबर रीवा से है जहां एक महिला आरक्षक के द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला सामने आ रहा है। गनीमत यह रही कि घटना की जानकारी जल्दी ही घरवालों को लग गई। जिसके बाद उसे फंदे से उतार कर आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक कोर्ट में पदस्थ थी। 
 
यह है पूरा मामला
दरअसल यह पूरा मामला रीवा शहर के नेहरू नगर मोहल्ले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला आरक्षक ने शनिवार की सुबह 10 बजे  नेहरू नगर स्थित घर में फांसी लगाई थी,  महिला पुलिस आरक्षक के फांसी लगाते हडक़ंप मच गया। फिलहाल महिला आरक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। महिला आरक्षक का नाम संध्या वर्मा है जो न्यायालय में पदस्थ थी।

घरेलू विवाद को माना जा रहा कारण 
प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की वजह से आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी सामने आई है। अच्छी बात यह रही कि परिजनों को तत्काल घटना की जानकारी हो गई जिन्होंने उनको नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।  जिस समय महिला आरक्षक ने फांसी का फंदा लगाया, उसी समय परिजन कमरे में पहुंच गए। उन्होंने तत्काल महिला को नीचे उतार लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला आरक्षक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया है।


 घटना के वास्तविक कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं लेकिन प्रारंभिक जांच में पुलिस ने घर में कुछ विवाद होने की जानकारी दी है। फिलहाल महिला आरक्षक के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया कि महिला आरक्षक का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएंगे।