Rewa News: भरभराकर गिर गई रीवा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की फाल्स सीलिंग, बड़ा हादसा टला 

तड़के 4 बजे हुई घटना, डीन ने कहा- कार्रवाई के लिए करेंगे पत्राचार 

 

रीवा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की भरभराती हुई फाल्स सीलिंग अक्सर सुर्खियों में रहता है। निर्माण के बाद से कई बार प्रबंधन की किरकिरी हो चुकी है। बताया जा रहा कि हॉस्पिटल के ओपीडी की फाल्स सीलिंग शुक्रवार की सुबह 4 बजे अचानक भरभरा कर गिर गई। गनमीत रही कि भोर होने की वजह से हादसा होने से कोई हताहत की खबर नहीं है। माना जा रहा कि दिन में फाल्स सीलिंग गिरता तो भगदड़ मचने के साथ साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। 

इधर अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों का कहना है कि  बड़ा हादसा टल गया है। क्यों कि जिस समय हादसा हुआ है। उस समय आउटडोर में कोई नहीं था। क्योंकि सब सो रहे थे। वहीं अस्पताल का गेट बंद था। वरना फोर सीलिंग दुर्घटना में कई लोग गिरफ्त में आ जाते।  

बता दें कि करीब तीन साल पहले अस्पताल चालू हुआ। कई बार फोर सीलिंग गिरने के कारण प्रबंधन की किरकिरी हो चुकी है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता शुरुआत से ही निर्माण एजेंसी के कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे थे। क्योंकि अस्पताल के शुभारंभ से पहले ही कई बार ओपीडी की फाल्स सीलिंग गिर चुकी थी। इसके बाद भी जिम्मेदार नहीं चेते।  

   
भारत सरकार एचएससीसी एजेंसी ने कार्य किया था। अभी बिल्डिंग गारंटी पीरियड में है। आउटडोर में शुरुआत से ही फोर सीलिंग में दिक्कत है। हर बार प्लेट गिर जाती है। हम जांच करा रहे है। कार्रवाई के लिए पत्राचार करेंगे। इस बिल्डिंग में थोड़ी-थोड़ी फोर सीलिंग गिर रही है। फ्रेम व प्लेट में गड़बड़ी है। निर्माण एजेंसी की गलती है।

मनोज इंदूरलकर, डीन रीवा मेडिकल कॉलेज