Rewa News: रीवा में अधिवक्ता से सोने की चेन खींचकर भागे बाइक सवार बदमाश

सिविल लाइन पुलिस ने की नाकाबंदी, प्रकरण कायम कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

 

रीवा। शहर में अपराधियों का राज चलता है। गुण्डे- बदमाश किसके साथ घटना कर दे इसका ठिकाना नहीं है। वहीं पुलिस बदमाशों पर बेड़ियां लगने में नाकाम दिख रही है। एक अधिवक्ता से अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन खींच ली। वे मार्निंग वॉक में गए थे और तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ घटना की और भागने में कामयाब हो पाए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि अधिवक्ता से सरेराह बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की घटना की है। रंगेश सिंह साकिन बांसघाट थाना सिविल लाइन सुबह मार्निंगवाक करने गए थे। वे मार्निगवाक करके वापस लौट रहे थे। सिविल लाइन थाने के सामने आए तो पीछे से एक अज्ञात बदमाश आया और उसने चेन खींचकर भाग गया। कुछ दूरी पर दूसरा बदमाश मो्रटर साइकिल लेकर खड़ा था जिसमें बैठकर दोनों लोग बदमाश भागने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई। 


बताया गया है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर के भीतर नाकाबंदी कराई गई। पुलिस की दूसरी टीम सीसीटीवी कैमरेों को चेककर बदमाशों के भागने वाले मार्ग का पता लगाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी बदमाशों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है। बदमाश बाहरी बताए जा रहे है जो घटनाकारित करने के उपरांत भागने में कामयाब हो गए।


बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं
जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही है और कानून व्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक है। गढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की और एक आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया। घटना को तीन दिन बीत गए है और पुलिस के हांथ खाली है। इसके अतिरिक्त आए दिन चोरी लूट की घटनाएं हो रही है जो पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रही है।


इनका कहना है-
एक अधिवक्ता मार्निंग वाक में निकले थे जिनसे अज्ञात बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की है। उनकी रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है। शहर के कैमरीों को भी चेक कर बदमाशों के बारे में सूचना एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
- कमलेश साहू, टीआई सिविल लाइन