Rewa News: रीवा सहित 3 संभाग आयुक्तों के साथ कुल 14 आईएएस अधिकारियों का हुआ ताबड़तोड़ ट्रांसफर 

गोपालचंद्र डाड की जगह अब बीएस जामोद होंगे रीवा संभाग के नए कमिश्नर

 

 भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले किए जा रहे हैं, इसी क्रम में राज्य शासन ने गुरुवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया। इसमें ग्वालियर संभागायुक्त सुदाम खाडे को एक बार फिर से आयुक्त जनसंपर्क बनाया गया है। रीवा और नर्मदापुरम के संभागायुक्त भी बदले गए हैं। 

 

 


राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विनोद कुमार महानिदेशक आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन को आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का संचालक बनाया गया। उनके स्थान पर अपर मुख्य सचिव वन विभाग जेएन कंसोटिया को प्रशासनिक अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को वन विभाग, श्रीमती रश्मि अरुण शमी प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा को इसी पद पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थाल पर डॉ. संजय गोयल सचिव स्कूल शिक्षा बनाए गए हैं। आईएएस बीएस जामोद को रीवा संभागायुक्त के पद पर भेजा गया है। जामोद वर्तमान में शहडोल कमिश्नर हैं। उनके पास फिलहाल शहडोल का दायित्व अतिरिक्त प्रभार के रूप में बना रहेगा। स्वतंत्र कुमार सिंह आयुक्त वाणिज्कर इंदौर को संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास भोपाल बनाया गया है। 

 

 


इसी तरह कृष्ण गोपाल तिवारी आयुक्त नर्मदापुरम बनाए गए हैं। मनोज खत्री संयुक्त में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ग्वालियर का कमिश्नर बनाया गया है। धनराजू एस संचालक राज्य शिक्षा केंद्र को सह आयुक्त वाणिज्कर बनाया गया है। हरजिंदर सिंह राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक होंगे। प्रमुख सचिव जनसंपर्क संदीप यादव, विमानन विभाग एवं प्रबंध संचालक माध्यम का (अतिरिक्त प्रभार) का दायित्व निभाते रहेंगे। वे सिर्फ आयुक्त जनसंपर्क के दायित्व से मुक्त होंगे।