MP Election 2023: कांग्रेस नेत्री कविता पाण्डेय ने कहा- पार्टी संगठन तय करेगा टिकट, पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ेगी पार्टी 

गुड मॉर्निंग से संवाद के दौरान भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथों 

 

महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय भी विधानसभा चुनाव 2023 में रीवा विधानसभा सीट के लिए टिकट की रेस में हैं। गुड मॉर्निंग से सीधा संवाद करते हुए महिला नेत्री कविता पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के 20 सालों के कुशासन से पूरी तरह से ऊब चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास हर मामले में बीजेपी फेल साबित हुई है। तथा इस बार जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

हालांकि टिकट के सवाल पर कविता पाण्डेय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व तय करेगा। जो भी प्रत्याशी बनाया जाएगा। सभी लोग पूरी एकजुटता से उसका साथ देंगे। कांग्रेस नेत्री कविता पाण्डेय का पूरा इंटरव्यू देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें- 

<a href=https://youtube.com/embed/9N3DyS2fQ14?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9N3DyS2fQ14/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">