Rewa News: सीधी में हर्ष फायरिंग में चली गोली, युवती की मौत

चुरहट थाना क्षेत्र से उपचार हेतु लाया गया था अस्पताल, पुलिस ने घटना को जांच में लिया

 

रीवा। बीती शाम एक बच्चे के जन्म के जश्र में युवक ने अपनी बंदूक से हर्ष फायरिंग की है। उसने गोली चलाई जा रही एक युवती को लगी। वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी जिसको आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।

 


बताया गया है कि कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के समय गोली लगने से युवती की मौत हो गई। रितिका सिंह पिता रोहित सिंह 21 साल निवासी पिपरा थाना गोविन्दगढ़ अपनी मौसेरी बहन की ससुराल मवई थाना चुरहट गई हई थी। मौसेरी बहन को बेटा हुआ था और एक दिन पहले उसकी अस्पताल से छुट्टी हुई थी जिस पर घर वाले जज्जा व बच्चा को लेकर गांव गए थे। उनके साथ युवती अपने भाई के साथ शामिल होने गई थी।

 


शाम को साढ़े सात बजे पूजन के बाद बच्चे और मां कार से घर लाया जा रहा था। घर के पास ही एक आरोपी ऋषि सिंह हांथ में लाइसेंसी बंदूक लिए थे जिससे उसने गोली चला दी। गोली युवती को लगी जिसकी वजह से वह जख्मी हो गई। घटना से पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। 


बताया गया है कि आनन-फानन में युवती को लेकर परिजन उपचार के लिए अस्पताल भागे। उसको एसजीएमएच लाया गया था लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आज सुबह घर वालों के बयान लिए और लाश का पोस्टमार्टम कराया है। युवती गोली लगने की घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।


हर्ष फायरिंग में गोली चलने की संभावना
कार्यक्रम में फायरिंग की असली वजह अभी पता नहीं चली है। एक वीडियो भी घटना के समय सामने आया है। युवक गाड़ी के आगे चल रहा था और अचानक उसके हांथ गोली चल गई। हालांकि बंदूक की नाल सामने तरफ थी और यदि वह हर्ष फायरिंग करता था तो वह आसमान की तरफ होती। आसपास के लोग तो हर्ष फायरिंग में गोली चलने की बात बोल रहे है लेकिन घर वालों ने गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है जिसको पुलिस ने विवेचना में लिया है।


चुरहट पुलिस को नहीं थी घटना की जानकारी
इस घटना के संबंध मेंं चुरहट पुलिस पूरी तरह से अनभिज्ञ है। चुरहट पुलिस ने बताया कि परिजन सीधे लड़की को अस्पताल लेकर चले गए थे और हमारे पास सूचना नहीं है। जब एसजीएमएच से मर्ग डायरी आएगी तो उसके बाद हम जांच करेंगे। हालांकि इतनी बड़ी घटना में इतना गैर जि मेदाराना व्यवहार समझ से परे है।