Rewa-Sidhi News: शराबी जवान ने अस्पताल के डस्टबीन में की पेशाब, वीडियो वायरल
सीधी से कैदी को लेकर आए थे पुलिसकर्मी, एसजीएमएच में अपनी हरकतों से विभाग को किया शर्मसार
रीवा/सीधी। सीधी पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने बीती रात संजय गांधी अस्पताल में शर्मनाक हरकत की है। आरक्षक ने डस्टबिन में पेशब कर दी जो कचरा फेंकने के लिए वार्ड में रखा था। उस समय वार्ड में कई महिलाएं और बच्चे थे जो आरक्षक की इस हरकत से अपना चेहरा घुमा लिये। आरक्षक के पेशाब करने का वीडियो सामने आया जिसके उपरांत हड़कंप की स्थिति बन गई।
बताया गया है कि पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने अस्पताल में शर्मसार करने वाली हरकत की है। सीधी जेल में बंद कैदी की तबियत खराब थी जिसकी वजह से उसको सीधी जिला अस्पताल से रीवा एसजीएमएच हेतु रेफर किया गया था। उसकी सुरक्षा में आरक्षक मनीष तिवारी और एक आरक्षक रीवा आये थे।
मरीज की देखभाल के लिए वे वार्ड में मौजूद थे। आरक्षक मनीष तिवारी ने काफी शराब पी रखी थी और नशे की हालत में उसने अपनी वर्दी उतारकर बॉटल लटकाने वाले स्टैंड में टंगा दी थी। उसके उपरांत अंडरवियर में वह डस्टबिन में जाकर पेशाब करने लगा।
बताया गया है कि उसकी इस शर्मनाक हरकत को देखकर लोग हैरान रह गये और कई लोगों ने उसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो सामने आते ही हड़कंप की स्थिति बन गई। अधिकारियों के संज्ञान में वीडियो आ गया जिन्होंने प्रकरण की जांच के आदेश जारी कर दिये है। आरक्षक के खिलाफ जांच के उपरांत कार्रवाई हो सकत है।
एक आरक्षक नशे में दूसरा बिस्तर में सो रहा
कैदी की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। पुलिसकर्मियों को आरोपी की सुरक्षा के लिए हर समय चौकन्ना रहना पड़ता है लेकिन उक्त आरोपी की व्यवस्था में लगा एक पुलिसकर्मी शराब पीकर धुत्त था और दूसरा बेड में आराम कर रहा था। इसका फायदा उठाकर अगर कैदी भाग जाये तो उसका जि मेदार कौन होगा। पुलिसकर्मियों की इसी लापरवाही का फायदा उठाकर अक्सर आरोपी अभिरक्षा से फरार होने में कामयाब हो जाते है।
होगी एफआईआर, लीगल ऐक्शन
वहीं संजय गांधी अस्पताल में सामने आए शर्मनाक मामले को लेकर अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीमार कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने अस्पताल परिसर में अमर्यादित कृत्य किया, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधीक्षक राहुल मिश्रा के अनुसार, जिस स्थान पर पुलिसकर्मी द्वारा यह हरकत की गई, उसके ठीक बगल में बाथरूम मौजूद था, लेकिन संबंधित पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और लीगल कार्यवाही की जाएगी।
इनका कहना है-
आरक्षक को बंदी का इलाज करवाने के लिए रीवा भेजा गया था। अस्पताल में उसके डस्टबिन करने का वीडियो सामने आया है। प्रकरण की विवेचना हेतु आरआई को आदेशित किया गया है। पूरे मामले को जांच में लिया गया है।
-अरविंद श्रीवास्तव, एएसपी सीधी