Rewa News: रीवा में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पहुंची
अमहिया थाना क्षेत्र से उपचार हेतु लाया गया अस्पताल, पुलिस ने घटना को जांच में लिया
रीवा। बीती रात एक युवक ने पिस्टल से फायर कर आत्महत्या की है। देर रात गोली चलने से पूरे मोहल्ले में हड़कंप की स्थिति बन गई। घर वाले कमरे में पहुंचे तो युवक जख्मी हालत में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसको उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। युवक के इस आत्मघाती कदम के स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाए हैं। पुलिस ने घटना को विवेचना में लिया है।
बताया गया कि बीती रात एक युवक पिस्टल से फायर कर आत्महत्या की है। प्रतीक सिंह पिता स्व. जगत बहादुर सिंह 24 साल निवासी विवेकानंद नगर थाना अमहिया बीती रात अपने कमरे में था।
रात में युवक ने अपने कमरे के अंदर बैठकर पिस्टल को मुंह में रखकर फायर कर दिया। गोली लगने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाजे कमरे में पहुंचे थे युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।
बताया गया कि युवक बुरी तरह जख्मी हुआ था जिसको आनन-फानन में घर वाले उपचार हेतु निजी अस्पताल में लेकर आए। वेंटीलेटर में रखकर डाक्टरों ने उसको बचाने का प्रयास किया।
सुबह उसकी अस्पताल में सांसे थम गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंची। युवक की हालत खराब थी जिसकी वजह से उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। युवक की आत्महत्या के कारण पता नहीं चले है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को विवेचना में लिया है।
पिस्टल के लाइसेंस की जांच करेगी पुलिस
जिस पिस्टल से गोली चलाकर युवक ने आत्महत्या की है उसके लाइसेंस की जांच की जाएगी। पिस्टल लाइसेंसी थी या फिर अवैध थी इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। बिस्तर के पास से ही पिस्टल मिल गई है जिसको जब्त कर लिया गया है। अब उसके बारे में पुलिस आगे जांच करेगी।
इनका कहना है-
एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घर वालों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया था जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर घटना को विवेचना में लिया गया है। कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पिस्टल के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।
-शिवा अग्रवाल, थाना प्रभारी अमहिया