Rewa News: 2019 बैच के युवा आईएएस अक्षत जैन संभालेंगे रीवा नगर निगम की कमान

बैतूल जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में दे रहे थे सेवाएं

 

रीवा। वर्ष 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अक्षत जैन को रीवा नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे बैतूल जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदस्थ थे। प्रशासनिक कार्यों में उनका अनुभव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


ज्ञात हो कि रीवा नगर निगम के पूर्व आयुक्त सौरभ सोनवणे को बैतूल जिले का कलेक्टर बनाया गया है। उनके स्थानांतरण के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था में यह बदलाव किया गया है। नए आयुक्त अक्षत जैन से शहर के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। नए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की शुरूआती सख्त कार्यशौली के बाद इस नई नियुक्ति से महानगर बनने की ओर तेजी अग्रसर रीवा को विकास की गति में बढ़ोत्तरी की नई आस जगी है।