Rewa News: रीवा में महिला का धड़ से सिर किया अलग, पुलिस को सर्चिंग के बाद मिला सिर
लोही निवासी महिला अकेले रहती थी घर में, आरोपियों की तलाश जारी
रीवा। महिला की गला काटकर किसी अज्ञात आरोपी ने हत्या की है। लीलावती पटेल 50 साल निवासी लोही थाना बिछिया अपने घर में अकेले रहती थी। बीती शाम वह मजदूरी करके अपने घर आई थी और रात में घर के अंदर सो रही थी। रात में अज्ञात आरोपी महिला के घर में घुसने में कामयाब हो गए।
आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से कातिलाना हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने उसी हथियार महिला का गला काट दिया। लाश को आरोपी घर के पीछे फेंक कर भागने में कामयाब हो गया। आज सुबह आसपास के लोगों ने महिला की लाश पड़ी देखी जिससे पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई।
बताया गया है कि लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने पूरे स्पाट का मुआयना किया। महिला की हत्या घर के अंदर ही हुई थी क्योंकि वहां काफी खून पड़ा हुआ था।
हत्या के उपरांत आरोपी लाश को छिपाने की नियत से बाहर लेकर आया था लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने पूरे स्पाट का बारीकी से मुआयना किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है
शाम को मिला कटा हुआ सिर
पुलिस को स्पाट में महिला का सिर नहीं मिला था। सिर को ढूंढने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली थी। सिर को ढूंढने के लिए पुलिस ने लगातार कई घंटे तक प्रयास किया और उसके बाद महिला का सिर सांयकाल एक खेत में मिला जिसमें आरोपी ने फेंक दिया था। पुलिस ने सिर को भी पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया है। शायद आरोपी महिला की हत्या को छिपाने के प्रयास में सिर काटा था लेकिन लाश को वह ठिकाने नहीं लगा पाया।
एसपी ने किया मुआयना
महिला की हत्या की जघन्य घटना का अधिकारियों ने भी स्पॉट का मुआयना किया। खुद पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान स्पाट में पहुंचे और घटनास्थल को चेक किया। उन्होंने थाना प्रभारी को जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया है और घटना की सभी पहलूओं को ध्यान में रखते हुए जांच के लिए आदेशित किया है।
इनका कहना है-
बीती रात एक महिला की हत्या की गई थी जिनकी लाश आज सुबह घर के पीछे मिली है। उनका गला काटकर सिर को कहीं अन्यत्र आरोपी ने फेंका था। स्पाट का मुआयना कर लाश का पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है। कटे हुए सिर को बरामद कर लिया है जो एक खेत में पड़ा हुआ था। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया गया है।
-राजीव अग्रवाल, थाना प्रभारी बिछिया