Rewa News: ऑटो में चोरी करते पकड़ी गई महिला, पुलिस ने 151 कर छोड़ा

सिविल लाइन थाने में घटना की वजह से काफी देर तक मचा रहा हंगामा

 

रीवा। ऑटो में पर्स चोरी करने वाली एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया। महिला को बाद में सभी लोग पकड़कर पुलिस थाने लेकर आए और उनको सौंप दिया। पुलिस ने शहर में हुई घटनाओं के बारे में पूछतांछ करना भी उचित नहीं समझा और 151 की कार्रवाई कर छोड़ दिया। पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण ही महिला गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। 

बताया गया है कि ऑटो में चोरी करती एक महिला को लोगों ने पकड़ा है। एक महिला आटो में बैठकर जा रही थी। बीती शाम पुराने बस स्टैण्ड के पास दो अन्य महिलाएं आई आटो में जबरदस्ती बैठ गई। पहले से बैठी महिला का पर्स उन्होंने चुरा लिया और उतरकर भागने लगी। महिला को संदेह हो गया और उसने एक महिला को पकड़ लिया। उक्त महिला को पकड़कर वे सिविल लाइन थाने लेकर आए और पुलिस को सौंप दिया। महिला का चुराया गया पर्स भी उसके पास से मिल गया था जिस पर महिला ने रिपोर्ट नहीं की और चली गई।

बताया गया है कि पुलिस ने उक्त महिला से पूर्व में हुई घटनाओं के बारे में पूछतांछ करना भी उचित नहीं समझा। बाद में उक्त महिला के विरुद्ध 151 की कार्रवाई कर न्यायालय के सामने पेश कर दिया जिस पर न्यायालय से जमानत मिलने के बाद मेहिला अपने घर चली गई। सवाल यह उठता है कि पूर्व में हुई घटनाओं में पूछतांछ कर पुलिस ने उनका खुलासा करने का प्रयास क्यों नहीं किया।


दर्जन भर से अधिक हुई थी घटनाएं
शहर के भीतर रक्षाबंधन के समय जब बाजार में भीड़भाड़ ज्यादा थी तो दर्जन भर से अधिक घटनाएं हुई थी। महिला के पास से लाखों के जेवर, नकद रुपए, गले से सोने की चेन निकल गई। इसकी सबसे ज्यादा शिकायत सिविल लाइन थाने में हुई है। तीन दिन पहले ही रायपुर कर्चुलियान में भी एक महिला के गले सोने की चेन चोरी हो गई थी। इतनी घटनाओं के बाद भी पुलिस ने महिलाओं से पूछतांछ करना मुनासिब नहीं समझा।