Rewa News: रीवा में लाइन सुधारते समय चालू कर दिया सप्लाई, करंट लगने से एक की मौत
चुरहट थाना क्षेत्र से घायलों को उपचार हेतु लाया गया अस्पताल, दो जख्मी
रीवा। बिजली विभाग की फिर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसमें एक लाइन मैन की जान चली गई। आज बुधवार को सुबह लाइन की मरम्मत करते समय लाइनमैन करंट में फंस गए। वे नीचे गिरे जिसमें उनकी स्पाट में मौत हो गई। दो लोगों पर नीचे तार टूटकर गिरा जिसकी वजह से वे भी जख्मी हो गए। उनको उपचार हेतु अस्पताल लाया गया है।
बताया गया है कि बिजली विभाग की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम पचोखर थाना चुरहट में आज सुबह बिजली विभाग के कर्मचारी 11 हजार विद्युत लाइन की मरम्मत कर रहे थे। मरम्मत के लिए उन्होंने लाइट को बंद करवा दिया था।
एक लाइनमैन ऊपर खंभे में चढ़कर सुधार कार्य कर रहे थे। उसी समय किसी दूसरे कर्मचारी ने लाइन को चालू कर दिया जिसकी वजह से कर्मचारी को करंट लग गया और वे ऊपर खंभे नीचे आ गिरे। इस लापरवाही में बिजली का तार टूट कर गिरा जिसकी वजह से नीचे खड़े दो अन्य कर्मूचारी जख्मी हो गए जिनको काफी चोट आई थी।
बताया गया है कि घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े और एम्बुलेंस केा खबर दिए। आनन-फानन में उनको उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जिसमें लाइन मैन को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं दो कर्मचारी विपिन पटेल सहित एक अन्य जख्मी हो गए थे। उनका पूरा शरीर झुलस गया था जिस पर उनको चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से एसजीएमएच हेतु रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।