Rewa News: वाहन ने मोटर साइकिल को मारी ठोकर, जीजा साले की मौत

गढ़ थाने की पुलिस स्पाट मेंं पहुंची, आरोपी चालक की तलाश जारी 

 

रीवा। एक दिन पहले मोटर साइकिल से आ रहे जीजा साले को किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी जिसकी वजह से वे जख्मी हो गए। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन समेत भागने में कामयाब हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंची। घायलों को आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 


बताया गया है कि वाहन की ठोकर से मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। सुंदरदयाल कोल पिता पच्छीलाल कोल 40 साल निवासी टनमन थाना मऊगंज एक दिन पहले अपने साले विमलेश कोल के साथ मोटर साइकिल से जा रहा था। वे लोग ग्राम कलवारी मोड़ थाना गढ़ के पास आए तभी वहां से कोई वाहन निकला जिसके चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मार दी। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब हो जिसको आसपास के लोग नहीं देख पाए। लोगों ने तुरंत घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस स्पॉट में पहुंची। दोनों घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। 

 


बताया गया है कि काफी ज्यादा चोट होने की वजह सेा साले विमलेश कोल को डाक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। जीजा को काफी ज्यादा चोट थी जिसकी वजह से उसको उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। काफी ज्यादा चोट होने की वजह से बीती रात उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम उपरांत लाश घर वालों को सौंप दिया है। पुलिस ठोकर मारने वाले आरोपी चालक की पतासाजी में लगी हुई है।


इनका कहना है -
मोटर साइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मनगवां में मौत हो गई थी। दूसरे घायल को उपचार हेतु एसजीएमएच भेजा गया था जिसकी भी रात में मौत हो गई। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। ठोकर मारने वाले आरोपी चालक की पतासाजी की जा रही है।
- अवनीश पाण्डेय, टीआई गढ़


वाहन की ठोकर से मोटर साइकिल युवक की मौत
बीती रात मोटर साइकिल सवार युवक को किसी वाहन ने ठोकर मार दी। रात में पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि काफी ज्यादा चोट होने की वजह से युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। 


बताया गया है कि वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई। एक युवक रात में मोटर साइकिल से जा रहा था। रात दो बजे के लगभग वह गुढ़ की ओर आ रहा था तभी उसको महसांव रेडियो स्टेशन के पास कोई अज्ञात वाहन ठोकर मारकर निकल गया जिसकी वजह से वह जख्मी हो गया। 


रात दो बजे युवक काफी देर तक सड़क में जख्मी हालत में पड़ा रहा। कुछ लोग सड़क से गुजरे जिन्होंने युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी जिस पर तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। युवक को उपचार हेतु संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। 


पुलिस ने आज सुबह युवक की मोबाइल नम्बर से पहचान सुखेन्द्र साकेत पिता रामसुमिरन साकेत 30 साल निवासी बेनीपूर्वा थाना गुढ़ के रूप में की है। युवक रात में मोटर साइकिल से अपने गांव जा रहा था तभी उसके साथ रास्ते में घटना हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के उपरांत लाश घर वालों को सौंप दिया है।