Rewa News: रीवा में बेकाबू बाइक सवार ने मोटर साइकिल को मारी ठोकर, एक मृत

बैकुंठपुर पुलिस स्पॉट में पहुंची, दो घायलों को उपचार हेतु लाया गया अस्पताल

 

रीवा। सुबह एक बेकाबू बाइक सवार ने मोटर साइकिल को जोरदार ठोकर मारी। इस घटना में दोनों मोटर साइकिलों में सवार तीन लोग जख्मी हो गए जिसमें दो लोगों को काफी ज्यादा चोट आई थी।

हल्ला गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंच गई और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। बुरी तरह जख्मी एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। दूसरी मोटर साइकिल में सवार युवक को भी काफी ज्यादा चोट आई है। 


बताया गया है कि मोटर साइकिलों की भिड़त में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वरुणेन्द्र द्विवेदी पिता बृजकिशोर द्विवेदी 50 साल निवासी बेलवा बड़गइयान थाना बैकुंठपुर सुबह अपनी बेटी को मोटर साइकिल से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। वे लोग दोहा गांव के पास आए तो एक युवक सामने से काफी स्पीड से बाइक चलाते हुए आया और सीधे उनकी मोटर साइकिल से टकरा गया। 


दोनों मोटर साइकिल सवार सड़क में गिरकर जख्मी हो गए जिसमें मोटर साइकिल चला रहे वरुणेन्द्र द्विवेदी और दूसरी गाड़ी में सवार मनीष साकेत पिता लालमणि साकेत 25 साल निवासी जोरौठ थाना मनगवां जख्मी को काफी ज्यादा चोट आई थी।


 बताया गया है कि आसपास के लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस स्पाट में पहुंच गई। घायलों को काफी ज्यादा चोट थी जिस पर आनन-फानन में उनको उपचार हेतु एसजीएमएच लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर वरुणेन्द्र द्विवेदी को डाक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।


वहीं दूसरा युवक जख्मी था जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। दुर्घटना बाइक चला रहे युवक की लापरवाही से होने की जानकारी लोगों ने दी है। टीआई जेपी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दो मोटर साइकिलें टकरा गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मर्ग कायम कर घटना को विवेचना में लिया गया है।


अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी हुए युवक की बीती रात अस्पताल में मौत हो गई। उसको ठोकर मारने वाले आरोपी चालक का पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि दिलीप कोल पिता रामबहोर कोल 30 साल निवासी चपरा थाना लौर गत दिवस मोटर साइकिल में सवार होकर जा रहा था जिसको रजिगवां गांव के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी और भाग गया।

आसपास के लोगों ने उसको जख्मी हालत में पड़े देखा जिस पर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। युवक का कई दिनों तक संजय गांधी अस्पताल में इलाज चला जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।