Rewa News: रीवा में इश्कबाजी के चक्कर में भिड़े दो पक्ष, नकली पिस्टल चमकाई

अमहिया पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध की कार्रवाई, आरोपी न्यायालय में पेश

 

रीवा। इश्कबाजी के चक्कर में दो पक्ष भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हुई जिसमें आरोपियों ने नकली पिस्टल लहराई। बाद में एक युवक की तबियत खराब हो गई जिस पर उसको अस्पताल लेकर आये। आज दोनों पक्ष थाने आये जिस पर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। 


बताया गया है कि इश्कबाजी के चक्कर मेंं दो पक्ष आपस में भिड़ गये। सचिन सोनी निवासी मनगवां का एक युवती से परिचय हुआ था जिसने युवक को मिलने के लिए सिविल लाइन थाने के सामने बुलवाया था। यहां जब युवक पहुंचा तो युवती के पक्ष के कुछ युवक आ गए और उनके बीच विवाद होने लगा। जानकारी मिलने पर युवक के पक्ष के लोग भी पहुंच गए और विवाद गहराने लगा। इस बीच सचिन सोनी की तबियत खराब हो गई जिस पर उसको अस्पताल लेकर गये। 


बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हुआ। गुरुवार को वे अमहिया थाने में रिपोर्ट लिखाने आये। दोनों पक्षों की फरियाद सुनकर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के बीच 151 की कार्रवाई की है। उनको गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।