Rewa News: रीवा के पुलिस लाइन में किया गया वृक्षारोपण, एसपी सहित अधिकारियों ने लगाए पेड़
200 से अधिक पौधे लगाए गए, सुरक्षा की उठाई गई जिम्मेदारी
रीवा। पर्यावरण को बचाने के लिए आज पुलिस विभाग आगे आया है। पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कराया है। सभी अधिकारियों ने यहां पर पौधे लगाए है जिससे परिसर हरा भरा रहे। पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल की भी जिम्मेदारी उठाई है।
बताया गया है कि पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को वृक्षारोपण कराया गया है। कार्यक्रम में एसपी विवेक सिंह, एएसपी आरती सिंह सहित पुलिस के सारे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन परिसर में सुबह 200 से अधिक पौधे लगाए गए।
खुद अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया और पेड़ों का महत्व बताया। जो पौधे लगाएंगे गए है उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पुलिस उठाएगी और कर्मचारी नियमित रूप से उसकी देखभाल करेंगे।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि पेड़ों की वजह से ही जीवन सुरक्षित है। यदि पेड़ नहीं रहेंगे तो जीवन खतरे में पड़ जाएगा। पेड़ में हमे आक्सीजन देते है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य से जुड़ना चाहिए ताकि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने न पाए।
उन्होंने कहा कि हम लगातार पेड़ काट रहे है। अपनी आवश्यकताओं के हिसाब से पेड़ काट रहे है लेकिन उसके अनुपात में पेड़ नहीं लगा रहे है जिसकी वजह से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। खतरनाक गैस पर्यावरण में बढ़ रही है जो हमारे स्वास्थ्य प्रतिकूल असर डाल रही है। आप सभी लोग नियमित रूप से पेड़ लगाएंगे और उनकी देखभाल करें ताकि बढ़े होकर वे आपको छाया और फल प्रदान करें।