Rewa News: रीवा शहर में यातायात जाम की समस्या गहराई, हर मार्ग में खिसकते हैं वाहन

यातायात पुलिस के हाथ से निकली व्यवस्था, नो-पार्किंग वाहनों की वजह से हो रही है सबसे ज्यादा समस्या

 

रीवा। शहर की यातायात व्यवस्था पुलिस के हांथ से निकलती जा रही है। पूरे शहर में जाम एक ऐसी गंभीर समस्या बन गया है जिससे लोगों का प्रतिदिन सामना होता है। जाम से जंग लड़ते हुए किसी तरह लोग अपने वाहन लेकर निकलते है। शहर में आज कई मार्गों में जाम की स्थिति निर्मित होती और वाहन चालक जाम से जूझते नजर आए। 


बताया गया है कि शहर के कई मार्गों में जाम ने व्यवस्था को चौपट कर दिया है। शहर में आज कई मार्गों में जाम की समस्या देखी गई। अस्पताल चौराहा से धोबिया टंकी तक जाम लगभग तय रहता है। हर दिन यहां पर वाहन चालक जाम से जूझते है। सड़क में खड़े होने वाले आटो सहित दूसरे वाहनों की वजह से जाम लगता है।


हालत यह है कि लोग जाम में घंटो फंसे रहते है और ए बुलेंस तक सायरन बजाते हुए जाम खुलने का इंतजार कर रही थी। इस मार्ग में यातायात का दबाव सबसे ज्यादा रहता है और उतनी ही इस मार्ग में अव्यवस्था रहती है।


बताया गया है कि इस मार्ग में तमाम मेडिकल स्टोर है जिनमें जो ग्राहक आते है वे अपने फोरव्हीलर वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते है जिसकी वजह से जाम लगता है। इसके अतिरिक्त सड़क के किनारे कई ठेले भी लगते है। 


एक भी वाहन यदि सड़क पर खड़ा हो गया तो अराजकता की स्थिति बन जाती है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी किसी को नहीं  है लेकिन व्यवस्था सुधारने के नाम पर खानापूर्ति होती है जिससे वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


शहर कई मार्गों में जाम की समस्या
शहर के कई मार्गों में जाम की समस्या बन गई है। अस्पताल चौराहा से प्रकाश चौराहा, स्टेच्यू चौराहा, खन्ना चौक, जयस्तंभ चौक, अमहिया मार्ग, सिरमौर चौराहा से सुभाष चौक मार्ग, ढेकहा तिराहा, समान तिराहा सहित कई स्थान जाम के प्वाइंट बन गए है जिसकी वजह से अराजकता की स्थिति बनी हुइ्र है।


इनका कहना है-
जिन स्थानों में जाम की समस्या गंभीर रहती है वहां पर पुलिस के प्वाइंट लगते है और पुलिस द्वारा वाहनों का दबाव बढ़ने पर उनको धीरे-धीरे निकलवाया जाता है। जो नो-पािर्कंग में वाहन खड़े होते है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
-अनीमा शर्मा, थाना प्रभारी यातायात