Rewa News: रीवा में ओवरलोड ट्रक चालकों से टोल प्लाजा के कर्मचारी करते हैं अवैध वसूली
सोहागी टोल प्लाला में ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम, मचाया बवाल
रीवा। टोल प्लाजा में ओवर लोडिंग के नाम पर खेल चल रहा है। टोल प्लाजा में अवैध वसूली ट्रक चालकों से की जाती है। जो ट्रक चालक अवैध वसूली को राजी हो जाते है उनको छोड़ दिया जाता है। वहीं रुपए न मिलने पर ओवर लोड बताकर ट्रकों को परेशान किया जाता है। इससे गुस्साए ट्रक वालों ने रात में चक्का जाम कर हंगामा किया। काफी देर तक हाइवे में यातायात रुका रहा।
बताया गया है कि टोल प्लाजा की अवैध वसूली से ट्रक चालक आक्रोशित हो गए। झिरिया सोहागी टोल प्लाजा में ट्रक चालकों से ओवर लोडिंग के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। ट्रक चालकों से रुपए ओवर लोडिंग के नाम पर लिए जाते है।
लोग कर्मचारियों को पैसा दे देते हैं उनके वाहन निकल जाते है। वहीं जो लोग पैसा नहीं देते हैं उनको ओवर लोडिंग के नाम पर परेशान किया जाता है। काफी समय से ट्रक इस समस्या से जूझ रहे थे। बीती रात ट्रक चालक आक्रोशित होकर हाइवे में चक्का जाम कर दिए।
बताया गया है कि ड्राइवरों ने अपने वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ाकर आवागमन रोक दिया जिसकी वजह से घंटो बवाल की स्थिति बनी रही। टोल प् लाजा के कर्मचारी उनको मसझाने का प्रयास करते रहे लेकिन वे अवैध वसूली रोकने की मांग पर बवाल करते रहे। काफी देर बाद ट्रक चालकों ने जाम खोला जिसकी वजह से आवागमन बहाल हो पाया। जाम की वजह से हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को भी घंटो परेशान होना पड़ा।
ट्रक चालक बोले परेशान करते हैं
ट्रक चालकों ने बीती रात टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना था कि टोला प्लाजा के कर्मचारी हमारे वाहनों को अनावश्यक ओवर लोड बताकर तौल करवाते है और हमारे रिकार्ड, मोबाइल अपने पास रख लेते है। उसके बाद हम ट्रक दूर खड़ा करके उनके वापस मोबाइल लेने जाते है जिससे अपने ट्रकों का सामान चोरी हो जाता है।
आए दिन हम लोगों को टोल प्लाजा के कर्मचारियों की अवैध वसूली का शिकार होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र इस मनमानी पर अंकुश नहीं लगता है तो हम बड़ेे स्तर पर आंदोलन करेंगे।
लंबे समय से चल रहा खेल
ओवर लोडिंग के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली का खेल टोल प्लाजा में काफी समय से चल रहा है। ट्रक चालकों ने इससे पहले भी कई बार चक्का जाम किया था। गुढ़ रोड में खाम्हा टोल प्लाजा के पास भी ट्रक चालकों ने चक्का जाम किया था जिनसे टोल प्लाजा के कर्मचारी अवैध वसूली करते थे। अधिकांश टोल प्लाजा में यही हाल है और ट्रक चालक अवैध वसूली का शिकार होकर परेशान होते है।