Rewa News: रीवा के सूने घर में चोरों ने बोला धावा, कैश व जेवर लेकर फरार

चोरहटा पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी

 

रीवा। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर में घटना की है। ताला तोड़कर चोर घर में घुसने में कामयाब हो गए और लाखों रुपए के आभूषण व कैश लेकर भागने में कामयाब हो गए। रविवार को सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर पीड़ित को सूचना दी। उन्होंने वापस आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने स्पॉट का मुआयना किया। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। 


बताया गया है कि अज्ञात आरोपियों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ग्राम दुआरी थाना चोरहटा में रहने वाले शुभकरण मिश्रा के गांव में भागवत कथा आयोजित हो रही थी जिस पर पूरा परिवार गांव चला गया था। बीती रात उनके सूने घर में चोरेां की गैंग ने धावा बोला।

रात में चोर ताला तोड़ने में कामयाब हो गए और अंदर घुसकर कमरों में रखी अलमारी की तलाशी ली। उसमें परिवार की महिलाओं के आभूषण व कैश रखा था जो करीब पांच लाख रुपए कीमत का था। सारा सामान समेटकर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। 


बताया गया है कि रविवार को सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का ताला टूटा देखा और उनको सूचना दी। उन्होंने वापस आकर घर को चेक किया तो उनके घर में रखा सारा सामान गायब हो गया था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया है। टीआई आशीष मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्रकरण दर्ज कर घटना को जांच में लिया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।


गर्मी में सूने घर बन रहे निशाना
गर्मी के मौसम में सूने घर चोरों के लिए वरदान बन रहे है। गर्मी की छुट्टियां होने पर लोग अपना घर बंद करके गांव चले जाते है। कई लोग परिवार सहित घूमने चले जाते है और उनके सूने घर चेारों के लिए वरदान बन जाते है। अभी तक सबसे ज्यादा चोरियां सूने घर में ही हुई है। सूने घर में चोर आराम से घटनाकारित कर भागने में कामयाब हो जाते है और उनका निशान तक पुलिस नहीं ढूंढ पाती हे।