Rewa News: रीवा में खेत काटने निकले किसान की बाऊली में मिली लाश, हत्या का संदेह

गढ़ थाने की पुलिस स्पाट में पहुंची घटना को जांच में लिया

 

रीवा। एक लापता अधेड़ की आज बाऊली में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। वह खेत काटने निकला था फिर गायब हो गया। आज सुबह लोगों ने उसकी लाश बाऊली में देखी जिसके उपरांत पुलिस को सूचना दी। तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। लाश को बाहर निकलवाया गया। शरीर में कई जगह चोट के निशान थे जिसकी वजह से घर वालों ने हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने स्पाट का मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। 


बताया गया है कि लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अच्छेलाल साकेत पिता संतु साकेत 43 साल निवासी लौरी न. 2 थाना गढ़ एक दिन पहले खेत काटने निकला था और फिर वह गायब हो गया। वह खेत काटकर वापस नहीं आया और घर वाले उसकी पतासाजी करने में लगे हुए है। आज गांव की बाऊली में अधेड़ की लाश देखी गई। सुब बाऊली मे गए लोगों ने लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकलवाया। 


बताया गया है कि युवक के चेहरे मे चोट के निशान थे और खून निकल रहा था जिसकी वजह से घर वालों ने उसकी हत्या का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस ने लाश का बारीकी से परीक्षण किया लेकिन शरीर में कोई गंभीर चोट के निशान नहीं थे जिसकी वजह से पुलिस युवक के दुर्घटनावश पानी में डूबने का संदेह व्यक्त कर रही है।

पुलिस ने पूरे स्पाट का बारीकी से मुआयन किया और बाद में लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घर वालों का सीधा आरोप था कि उसकी हत्या करके लाश को पानी में फेंक दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है जिसके  उपरांत मौत के कारण पता चल पाएंगे।


इनका कहना है-
एक व्यक्ति खेत काटने के लिए निकला था जो गायब हो गया। उसकी लाश बाऊली में मिली हे। आसपास के लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। लाश को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभी उसकी मौत से संबंधित कारण पता नहीं चल पाए है।
-अवनीश पाण्डेय, टीआई गढ़