Rewa News: रीवा के रसिया मोहल्ला में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, तीन महिलाएं सहित चार घायल
सिविल लाइन पुलिस स्पाट में पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया
रीवा। शिल्पी प्लाजा जैसे व्यस्त स्थान पर शनिवार को दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी की घटना से लोग आतंकित हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट फेंकी। मारपीट से काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
बताया गया है कि शिल्पी प्लाजा में शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। रसिया मोहल्ले में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। शाम को उनके बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला कर दिये। व्यस्त सड़क में वे एक दूसरे ईंट चलाने लगे जिसकी वजह से ट्राफिक रुक गया।
दहशत की वजह से कोई आगे नहीं जा रहा था जिससे ईंट उनको लग जाये। पूरे मोहल्ले में हड़कंप की स्थिति बनी रही। महिलाएं भी लाठियां लेकर विवाद कर रही थी। इस घटना में तीन महिलाएं सहित चार लोग जख्मी हुए है जिसमें एक महिला को काफी ज्यादा चोट आई है।
बताया गया है कि सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद झगड़ा शांत हुआ। बाद में सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया है।
झगड़ा ससुराल पक्ष से हुए विवाद के बाद शुरू हुआ था जिसमें मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पूरे प्रकरण को जांच में लिया है। यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो बड़ी घटना हो सकती थी।