Rewa News: शहर का रात में एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
थाना प्रभारियों को रात्रि कालीन व्यवस्था दुरुस्त रखने की समझाईश
रीवा। शहर में त्योहारों का समय चल रहा है और ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बीती रात खुद पुलिस कप्तान शहर भ्रमण पर निकले। उन्होंने शहर की व्यवस्थाओं को देखा और थाना प्रभारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बातचीत की। उन्होंने कड़े शब्दों में निर्देशित किया है कि रात्रि के समय व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए।
बताया गया है कि बीती रात एसपी ने पैदल पूरे शहर का भ्रमण किया। एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान रात के समय शिल्पी प्लाजा सहित दूसरे इलाकों का भ्रमण किया। रात के समय पुलिस की व्यवस्था के संबंध में उन्होंने जानकारी ली।
उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस समय नवरात्रि पर्व चल रहा है और आप लोग सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई न करें। आप लोग सभी दूर्गा पंडालों का भ्रमण करे और वहां जो भी आवश्यक इंतजाम है उनको सुनिश्चित करवाएं। पंडालों में रात के समय उनकी समिति का एक व्यक्ति हर हाल में रहे। नवरात्रि को देखते हुए प्रभात गश्त और सांयकाल भ्रमण में भी तेजी लाए।