Rewa News: रीवा एसपी विवेक सिंह का हुआ प्रमोशन, एसएसपी बने
डीआईजी ने कंधे में स्टार लगाकर एसपी को दी पदोन्नति
रीवा। पुलिस विभाग में आईपीएस की पदोन्नति की गई है। प्रदेश के कई आईपीएस अधिकारी पदोन्नत हुए है। इसमें रीवा एसपी विवेक सिंह की भी पदोन्नति हुई है। एसपी विवेक सिंह को अब पुलिस विभाग ने सीनियर एसपी के पद पर पदोन्नत किया है। उनके प्रमोशन पर आज डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय ने कार्यालय में एसपी के कंधे पर स्टार लगाकर उनका प्रमोशन किया।
कार्यक्रम में शहर के सभी थाना प्रभारी व सीएसपी मौजूद रहे जिन्होंने एसपी को उनके प्रमोशन पर बधाई दी। एसपी विवेक सिंह ने कहा कि वे कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके है और वर्तमान में उनकी पदस्थापना रीवा जिले में है। विभाग ने उनको एसएसपी पद पर पदोन्नत किया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस का काम समाज में शांति व्यवस्था स्थापित करना और पीड़ितों की मदद करना है। प्रमोशन हर अधिकारी और कर्मचारी के लिए एक सुखद पल होता है जब उसकी उच्च पद पर पदोन्नति होती है।