Rewa News: रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने पर्यटन कॉन्क्लेव की तैयारियों का लिया जायजा
कॉन्क्लेव के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
रीवा। 26 और 27 जुलाई को पर्यटन कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 जुलाई को शाम 4 बजे कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में की जा रही पर्यटन कॉन्क्लेव की तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर ने कहा कि कॉन्क्लेव में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण तथा विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। मुख्य हाल में इनके बैठने की समुचित व्यवस्था करें। मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री के आगमन मार्ग एवं मंच की साज-सज्जा के संबंध में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार तैयारी करें। कलेक्टर ने पर्यटन कॉन्क्लेव के प्रचार-प्रसार, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, प्रदर्शनी की तैयारियाँ तथा अतिथियों के स्वागत के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी तथा पर्यटन विभाग अधिकारियों एवं नोडल एजेंसी के प्रतिनिधियों ने कॉन्क्लेव के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।
अधिकारियों को सौंपे दायित्व
क्षेत्रीय पर्यटन कान्क्लेव का आयोजन कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में 26 एवं 27 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे कान्क्लेव के प्रभारी अधिकारी होंगे तथा अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह कानून, यातायात, पार्किंग एवं संपूर्ण सुरक्षा का दायित्व संभालेंगी। विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य अतिथियों व वीआईपी के पास का दायित्व सीईओ जिला पंचायत एवं एपीओ स्वच्छता फरहद जैब को सौंपा गया है।
कान्क्लेव स्थल में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, अतिथियों के लिए आवास व्यवस्था का दायित्व संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है। विशिष्ट अतिथियों तथा कलाकारों के लिए वाहन, आवास, भोजन आदि का दायित्व विभागीय अधिकारी संभालेंगे। कार्यक्रम स्थल में चिकित्सा एवं फूडजोन के लिए भी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है।
कार्यक्रम स्थल में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी व कंट्रोल रूम के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आयोजन के प्रचार प्रसार का दायित्व जनसंपर्क विभाग के उप संचालक उमेश तिवारी व पीआरओ शिवप्रसन्न शुक्ल को सौंपा गया है। पर्यटन कान्क्लेव के द्वितीय दिवस में अतिथियों को पुरवा जल प्रपात, बसामन मामा गौ अभयारण्य तथा किला एवं बाघेला म्यूजियम के भ्रमण के लिए भी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।