Rewa News: रीवा में अज्ञात वाहन की ठोकर से सेवानिवृत्त फौजी की मौत, चालक फरार
समान थाना क्षेत्र में हुआ था हादसा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज कर रही चेक
रीवा। अज्ञात वाहन ने सेवानिवृत्त फौजी को ठोकर मार दी थी। घायल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनको ठोकर मारने वाला आरोपी चालक घटना के बाद भागने में कामयाब हो गया था जिसकी पुलिस सीसीटीवी कैमरा चेककर तलाश करने में जुटी है।
बताया गया है कि अज्ञात वाहन की ठोकर से सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। अरविंद कुमार द्विवेदी पिता मोतीलाल 38 साल साकिन लोलहा थाना गढ़ गत दिवस मोटर साइकिल में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। रात्रि आठ बजे वे शिल्पी सीमेंट थाना समान के सामने आए तो अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को ठोकर मार दी।
ठोकर लगने से वे बाइक सहित गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद आरोपी चालक भागने में कामयाब हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस स्पॉट में पहुंच गई।
बताया गया है कि घायल को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल लाया गया। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। बुरी तरह जख्मी घायल की बीती रात अस्पताल में मौत हो गई। उनको ठोकर मारने वाले आरोपी चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेककर आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठोकर मारने वाला आरोपी चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।
बस स्टैण्ड में आटो की ठोकर से महिला की मौत
बस स्टैण्ड मे पानी पिलाने वाली महिला की ऑटो की ठोकर से मौत हो गई। बताया गया है कि महसुआ सोंधिया पति शिवप्रसाद सोंधिया 65 साल निवासी बछरा थाना ताला रेवांचल बस स्टैण्ड में पानी पिलाया करती थी। उसको बस स्टैण्ड के बाहर मेन रोड में ऑटो ने ठोकर मार दी थी जिसमें महिला घायल हो गई।
महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिनको आसपास के लोगों ने उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया था। बीती रात महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना को जांच में लिया है।
करंट में झुलसे बोरिंग कर्मचारी की अस्पताल में मौत, मृतकों की संख्या दो पहुंची
माह भर पूर्व करंट में झुलसे बोरिंग मशीन कर्मचारी की बीती रात अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया है कि बोरिंग मशीन बीरखाम थाना सेमरिया में बोरिंग करने के लिए गई हुई थी। वहां पर काम करते सामय दो कर्मचारी करंट में फंस गए थे। एक कर्मचारी की उसी दिन मौत हो गई थी।
दूसरा कर्मचारी संत कुमार यादव पिता शिसोदन यादव 24 साल साकिन जकरवार थाना जिला सीधी जख्मी हो गया था जिसका पूरा शरीर जल गया था। एक माह तक कर्मचारी ने जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया और बीती रात उसकी मौत हो गई। आज पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर लाश घर वालों को सौंप दिया है।