Rewa News: रीवा के एसजीएमएच में बलात्कार पीड़िता का हुआ गर्भपात, पुलिस पहुंची
लौर थाना क्षेत्र से उपचार हेतु लाया गया था अस्पताल, पुलिस को दी गई सूचना
रीवा। बलात्कार किशोरी को बीती रात तबियत खराब होने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाई गया। जिसका रात में गर्भपात हो गया। गर्भपात के बाद उसकी हालत बिगड़ गई है जिस पर डॉक्टर उसका इलाज कर जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
अस्पताल के डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है जिस पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर लड़की के बयान दर्ज करेगी। उसके साथ घटना करने वाला आरोपी कौन था इस बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया गया है कि बलात्कार पीड़िता किशोरी का बीती रात गर्भपात हुआ है। किशोरी मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। उसके साथ किसी ने बलात्कार किया था जिससे वह गर्भवती हो गई थी।
गर्भवती लड़की की तबियत अचानक खराब हो गई थी। घर वाले उसको आनंद फानन में उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए। रात में उसका अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण किया जिसमें उसके गर्भवती होने की बात पता चली। लड़की को तुरंत आगे के उपचार हेतु गायनी वार्ड में भेज दिया गया।
बताया गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी सूचना एसजीएमएच चौकी को दी जिस पर एसाजीएमएच चौकी की पुलिस ने लौर थाने को सूचना दिलवाई है। लौर थाने की पुलिस अस्पताल में आकर लड़की के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद आरोपी के बारे में आगे जानकारी मिलेगी।
पुलिस ने घटना को जांच में लिया है। उसके साथ किसी ने बलात्कार किया था जिससे वह गर्भवती हो गई थी। बीती रात उसका गर्भपात हुआ है। उसके साथ हुई घटना के बारे में घर वाले भी अनभिज्ञ थे। तबियत खराब होने पर घर वाले उसे अस्पताल आए थे जिस पर उसका गर्भपात हो गया।
इनका कहना है-
एक 16 साल की लड़की को इलाज हेतु अस्पताल लाया गया था जो गर्भवती थी। उसका अस्पताल में गर्भपात हो गया है। लड़की माइनर है इसलिए पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस अब इसकी आगे जांच करेगी।
-डॉ. यत्नेश त्रिपाठी, सीएमओ संजय गांधी