Rewa News: रीवा के वनस्थली स्कूल में आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता
200 बच्चों ने लिया भाग, दिखाई अपनी प्रतिभा
रीवा। नगर के रतहरा स्थित वनस्थली स्कूल मे दिन शनिवार 27 दिसम्बर को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे सुरक्षा ग्रप फाउंडर शत्रुघ्न सिंह मुख्य अतिथि विद्यालय डायरेक्टर डॉक्टर मनोज तिवारी एवं प्राचार्या दीप्ती अग्रवाल शामिल रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत शाल मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ से किया गया।
यूं तो देश में विकसित भारत क्विज़ जैसे राष्ट्रीय अभियान भी चल रहे हैं जो छात्रों में ज्ञान और देश के प्रति विज़न को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसमें सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स शामिल हैं।
इस अभियान के तहत विद्यालय मे क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 200 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें गौरव तिवारी, पूर्णिमा सिंह, श्रेष्ठ तिवारी, मानसी पटेल, समर तिवारी, प्रतीक पटेल, ध्रुव तिवारी, निशिका तिवारी, आदर्श पाण्डेय, शिवांश तिवारी, राज गौतम सृष्टि गौतम, गगन तिवारी, हर्षिता, प्रथम शुक्ला, हेमंत सिंह एवं नितेश कुमार ने प्रतियोगिता मे पूछे गए सवालों के सही उत्तर देकर नकद पुरस्कार प्राप्त किया प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 50 रुपए की राशि निर्धारित की गई थी। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को जीती गयी नगद धनराशि देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस मौके पर समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं शामिल रहे।